चमोली: नंदप्रयाग संगम पर अलकनंदा में बहा श्रद्धालु, पिंडदान के बाद जल लेते वक्त हुआ हादसा

नंदप्रयाग संगम पर में बुधवार को हादसा हो गया। तर्पण व पिंडदान करने पहुंचे तमिलनाडु के श्रद्धालुओं का एक साथी नदी से जल लेते वक्त अचानक पांव फिसलने से अलकनंदा की तेज धारा में बह गया। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तीर्थयात्री की काफी ढूंढखोज की गई, मगर उसका कोई पता नहीं चल पाया है।

पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि संगम पर तमिलनाडु व कर्नाटक के करीब 70 श्रद्धालु तर्पण करने पहुंचे थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तमिलनाडु निवासी गुरु प्रसाद (40) पुत्र वेंकट रमन भी अपने पिता के तर्पण के लिए पहुंचा था। उनकी वृद्ध माता चलने में असमर्थ होने के कारण वाहन में ही बैठी थीं। गुरु प्रसाद तर्पण करने के बाद घर के लिए एक पात्र में गंगा जल लेने नदी किनारे पहुंचा तो अचानक पांव फिसलने के कारण वह नदी में बह गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचा तथा नदी में तलाश की गई। शुरू की गई। अभी तक श्रद्धालु का कोई पता नहीं चल पाया है। बचाव दल द्वारा संगम क्षेत्र और नदी के आसपास तलाश जारी है।
और पढ़े  कोटद्वार: UTET परीक्षा के दौरान पकड़ा फर्जी परीक्षार्थी, दोस्त की जगह परीक्षा देने नगीना से आया था युवक
  • Related Posts

    एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार

          जनता की सुनवाई, प्रभावी कानून व्यवस्था एवं हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करना होगी प्राथमिकता, एसपी श्री हरबंस सिंह ने आधिकारिक रूप से हल्द्वानी के…

    प्रमाणपत्र फर्जीवाड़ा: तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन के बाद तीसरी सूची जारी

    फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर दाखिला पाने वाले तीन और एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द कर दिए गए हैं। एचएनबी मेडिकल विश्वविद्यालय की ओर से सत्यापन होने के बाद बुधवार को तीसरी…