एलन मस्क के ट्विटर कलम से : ट्विटर सौदे को लेकर फिलहाल लगी रोक, ये है पूरा मामला

Spread the love

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर का सौदा किया था। लेकिन शुक्रवार को उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि यह सौदा फिलहाल रोक गिया गया है। इसके पीछे उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की लंबित जानकारी को कारण बताया है। मस्क ने कहा कि यह गणना बताती है कि प्लेटफॉर्म पर फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम है।

कुछ दिन पहले ही ट्विटर ने कहा था कि पहली तिमाही के दौरान इसके मोनेटाइजेबल दैनिक सक्रिय यूजर्स में फर्जी या स्पैम अकाउंट्स की संख्या पांच फीसदी से कम रही। सोशल मीडिया कंपनी के पहली तिमाही में 22.90 करोड़ यूजर्स ऐसे थे जिनको विज्ञापन मिले थे। एलन मस्क ने ट्विटर का सौदा करने के बाद एक ट्वीट में कहा था कि हमारी प्राथमिकता इस प्लेटफॉर्म से ‘स्पैम बॉट्स’ को पूरी तरह खत्म करने पर रहेगी।

हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि स्पैम एवं फर्जी खातों से जुड़ा ब्योरा इस सौदे को जारी रखने में कितना बड़ा जोखिम खड़ा कर सकता है। ट्विटर में पारदर्शिता की पुरजोर वकालत करने वाले मस्क शुरू से ही इस सोशल मीडिया मंच को फर्जी खातों से मुक्त करने की बात करते रहे हैं। गुरुवार को ही ट्विटर के दो बड़े अधिकारियों को हटाया गया है। ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक मस्क ने 44 अरब डॉलर में इसका अधिग्रहण करने की घोषणा की थी। इसके लिए उन्होंने कोष जुटाना भी शुरू कर दिया था।

और पढ़े  मानसून सत्र- 56 नहीं, 28 साल के नौजवान बढ़ा रहे देश का मान', संसद सत्र से पहले PM मोदी का राहुल पर तंज

Spread the love
  • Related Posts

    West Asia- ईरान पर US ने लगातार 13वें दिन भी हवाई हमले किए, लाल सागर में जहाज पर हूती विद्रोहियों का हमला

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ रहा है और अमेरिका-ईरान में बातचीत पूरी तरह से रुक गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को तबाह करने की नई धमकी…


    Spread the love

    AI ने अपनी मर्जी से हैक किया एक कंपनी का सिस्टम, जानकारी भी चुराई

    Spread the love

    Spread the loveहॉलीवुड में एक चर्चिच फिल्म सीरीज है- द टर्मिनेटर। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर के अभिनय वाली इस फिल्म सीरीज में भविष्य की दुनिया दिखाई गई। इस पूरी सीरीज की फिल्मों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *