ब्रेकिंग – पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत राय के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वॉरंट, पेश नहीं होने पर दिया आदेश ||

सहारा प्रमुख सुब्रत राय की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। पटना उच्च न्यायालय ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया है। बता दें कि अदालत ने उन्हें शुक्रवार (13 मई) सुबह 10:30 बजे पेश होने का आदेश दिया था, लेकिन वह नहीं आए। ऐसे में उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया गया। बता दें कि पटना हाईकोर्ट में सहारा इंडिया की विभिन्न स्कीमों में उपभोक्ताओं द्वारा जमा किए गए पैसों के भुगतान को लेकर दायर याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।

यह है पूरा मामला
गौरतलब है कि सहारा कंपनी ने विभिन्न स्कीम में हजारों उपभोक्ताओं से निवेश के नाम पर पैसा जमा करवाया था। वहीं, अवधि पूरी होने के बाद भी पैसे नहीं लौटाए। इस मामले में 2000 से ज्यादा लोगों ने पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। गुरुवार (12 मई) को मामले में सुनवाई करते हुए जस्टिस संदीप कुमार ने कहा कि शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सहारा इंडिया के मालिक सुब्रत राय को हर हाल में हाजिर होने का आदेश दिया था। जब सुब्रत राय शुक्रवार को अदालत में हाजिर नहीं हुए तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी कर दिया गया।

अदालत ने की थी यह टिप्पणी
निवेशकों के एडवोकेट प्रत्युष कुमार ने बताया था, ‘पटना हाईकोर्ट ने सुब्रत राय के वकील से कहा था कि सुप्रीम कोर्ट के नाम पर आप डरा नहीं सकते हैं। हाईकोर्ट ने सवालिया लहजे में पूछा था कि कौन हैं ये सुब्रत राय ‘सहारा’ जो अदालत नहीं आ सकते हैं? इन्हें कोर्ट आना होगा। यह देखना होगा कि लोग यहां कितने परेशान हैं? जस्टिस संदीप कुमार ने कहा था कि सुब्रत राय हाईकोर्ट से बड़े नहीं हैं।

और पढ़े  बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?
  • Related Posts

    नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

    सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 संभावित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अक्तूबर 2026 से शुरू कर…

    राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला

    राजस्थान के उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र में मंगलवार को सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में कक्षा के दौरान छत…