छत्तीसगढ़ : रायपुर हवाई अड्डे पर लैंडिंग के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, 2 पायलटों की हुई मौत, मुख्यमंत्री बघेल ने जताया दुख।।

गुरुवार को एक प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को रामकृष्ण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पुलिस के हवाले से जानकारी दी गई कि हादसे में घायल दोनों पायलटों की मौत हो गई है। दुर्घटना की वजह का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। 
मामले में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर दुख जताया। उन्होंने कहा कि अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे।
छत्तीसगढ़ सरकार ने बयान जारी कर बताया कि एक राजकीय हेलीकॉप्टर गुरुवार रात करीब 9.10 बजे रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। शुरुआती संकेत तकनीकी खराबी को दुर्घटना का कारण बताते हैं। दुर्घटना के बाद कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव की दुर्भाग्य से मौत हो गई। सटीक कारण का पता लगाने के लिए डीजीसीए और राज्य सरकार के आदेश पर विस्तृत तकनीकी जांच की जाएगी।

और पढ़े  फ्लाईदुबई विमान मामला-: संयुक्त अरब अमीरात भेजा गया आरोपी सह-पायलट, सऊदी गृह मंत्रालय ने क्या कहा?
  • Related Posts

    नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू

    सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कनिष्ठ न्यायिक सहायक यानी जूनियर कोर्ट असिस्टेंट के 250 संभावित पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 7 अक्तूबर 2026 से शुरू कर…

    राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला

    राजस्थान के उदयपुर जिले के भींडर क्षेत्र में मंगलवार को सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा हो गया। वाणियातलाई ग्राम पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारदा में कक्षा के दौरान छत…