बढ़ती महंगाई : फिलहाल राहत नहीं मिलेगी बढ़ती महंगाई से, अभी और बढेगी महंगाई ||

Spread the love

भारत में महंगाई पहले से ही निर्धारित अनुमान से ऊपर है और आम जनता इससे बेहाल है, लेकिन यह बोझ हाल-फिलहाल कम होता नजर नहीं आ रहा है। रिसर्च फर्म नोमुरा की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में मुद्रास्फीति अपने उच्च स्तर पर है और आने वाले समय में यह और बढ़ने वाली है।
रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे उच्च महंगाई की मार झेल रहीं अर्थवयवस्थाओं में चार देशों के नाम सबसे ऊपर हैं। इनमें भारत भी शामिल है। इसके अलावा, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया और ताइवान में भी मुद्रास्फीति उच्च स्तर पर बनी हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस लिस्ट में शामिल देशों को महंगाई काबू में करने के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। इन अर्थव्यवस्थाओं में आधारभूत मुद्रास्फीति तय दायरे के ऊपर है।

पिछले कुछ महीनों से भरत में हेडलाइन खुदरा मुद्रास्फीति लगातार बढ़ रही है और इसे नियंत्रित करने के लिए ही भारती रिजर्व बैंक आरबीअआई ने हाल ही में आनन-फानन में एमपीसी की बैठक कर नीतिगत दरों में 40 बेसिस प्वाइंट का इजाफा कर दिया। इस बढ़ोतरी के बाद 20 मई 2020 से चार फीसदी पर स्थित रेपो दर बढ़कर 4.40 फीसदी हो गई। रिपोर्ट में विशेषज्ञों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में देश में महंगाई अभी और भी बढ़ सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया कि भारत की हेडलाइन मुद्रास्फीति में आधारभूत मुद्रास्फीति का हिस्सा 88 फीसदी है, जो कि एशिया में सबसे उच्च स्तरों में एक है। इसके अलावा एक पोल के परिणामों का जिक्र करते हुए कहा गया है कि अप्रैल महीने में देश की खुदरा महंगाई 18 महीने के उच्च स्तर पर पहुंच सकती है। इसका बड़ा कारण ईंधन और खाद्य पदार्थों की कीमतों आई तेजी है। 5 से 9 मई के बीच कराए गए इस पोल के मुताबिक, देश में खुदरा महंगाई (CPI) अप्रैल महीने में 7.5 फीसदी पर पहुंच सकती है, जो मार्च में 6.95 फीसदी पर रही थी। बता दें कि खुदरा महंगाई के आंकड़े 12 मई को जारी किए जा सकते हैं।

और पढ़े  चीन को उसी की भाषा में जवाब, अरुणाचल के 27 स्थान भारतीय सर्वेक्षण विभाग के मानचित्र पर नाम

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *