प्रदेश सरकार देगी कैंसर के मरीजों को 2 हजार 500 रुपये हर महिने पेंशन, सीएम ने की घोषणा..

प्रदेश सरकार देगी कैंसर के मरीजों को 2 हजार 500 रुपये हर महिने पेंशन, सीएम ने की घोषणा..

हरियाणा के अंबाला में कैंसर मरीजों के लिए छावनी नागरिक अस्पताल में बना अटल कैंसर केयर टर्सरी सेंटर जनता को समर्पित हो गया। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने सोमवार को 72.11 करोड़ रुपये की लागत से बने अस्पताल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गृहमंत्री अनिल विज ने उद्घाटन के बाद अस्पताल का निरीक्षण किया।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को कहा कि एक स्टेज आती है जिसमें कैंसर के मरीज काम करने में सक्षम नहीं रहते। ऐसे में उनकी सरकार स्टेज 3 और 4 कैंसर से पीड़ित मरीजों को मासिक पेंशन के रूप में 2,500 रुपये देगी। सीएम ने कहा कि ओल्ड एज पेंशन की तर्ज पर पेंशन दी जाएगी। गरीब परिवारों के थैलेसीमिया के मरीजों को भी 2,500 रुपये पेंशन देने की घोषणा की। कैंसर के इलाज को भी आयुष्मान भारत के अंतर्गत किया जाएगा। मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही एड्स रोगियों को पेंशन दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार के साथ-साथ हरियाणा सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य के लिए बीड़ा उठाया है। उन्होंने कहा कि कैंसर, थैलेसिमिया व हीमोफीलिया मरीजों को अब ढाई हजार रुपये पेंशन की दी जाएगी ताकि वह उपचार व अन्य खर्च खुद उठा सकें।
उन्होंने कहा कि हर साल लगभग 28,000 कैंसर रोगी हरियाणा आते हैं और इस कैंसर देखभाल केंद्र के खुलने से रोगियों को नवीनतम मशीनों से इलाज मिलेगा और उनकी जान बचाई जा सकेगी।

और पढ़े  ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर: भारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ

सीएम ने कहा कि अत्याधुनिक केंद्र के साथ मरीजों के साथ आने वाले अटेंडेंट की सुविधा के लिए 100 लोगों की क्षमता का हॉस्टल भी बनाया जाएगा ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। कैंसर के संपूर्ण इलाज के लिए दुनिया की नवीनतम तकनीक वाली दो मशीनें पॉसिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी और सिंगल फोटॉन एमिशन टोमोग्राफी लगाई जाएंगी। इनकी लागत 34 करोड़ रुपये है।

  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…