अलविदा P.S SHARMA : नहीं रहे पंडित शिवकुमार शर्मा, पुरे देश में शोक की लहर, प्रधानमंत्री मोदी बोले- सांस्कृतिक दुनिया पर पड़ेगा गहरा असर|

संतूर वादक पंडित शिवकुमार शर्मा का आज मुंबई में निधन हो गया। रिपोर्टों के अनुसार, शर्मा पिछले छह महीनों से किडनी से संबंधित समस्याओं से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस चल रहा था। 84 वर्ष की आयु में कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया। उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन की वजह से न केवल संगीत जगत में बल्कि पूरे देश में शाेक का माहौल है। उनके काम और उनकी प्रतिभा के प्रशंसक उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।

पंडित शिवकुमार शर्मा को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, पंडित शिवकुमार शर्मा जी के निधन से हमारी सांस्कृतिक दुनिया पर गहरा असर पड़ेगा है। उन्होंने संतूर को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाया। उनका संगीत आने वाली पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध करता रहेगा। मुझे उनके साथ अपनी बातचीत अच्छी तरह याद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

और पढ़े  साइनस: बंद नाक ने सांस लेना कर दिया था मुश्किल, दवाएं भी हो रही थीं बेअसर, फिर आई सामने हैरान करने वाली वजह
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…