Covid-19 : भारत में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या,मौतो का आंकड़ा हुआ कम।

भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन मौतों की संख्या रविवार को समाप्त सप्ताह में 26 माह की सबसे कम रही है। राहत की बात है कि इस सप्ताह मौतें सिर्फ 20 हुईं। यह संख्या मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। 
बीता सप्ताह लगातार चौथा ऐसा हफ्ता रहा, जिसमें नए संक्रमित बढ़े। इनकी संख्या में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान 23 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिले, जबकि इससे पूर्व के सप्ताह में 22,300 नए केस मिले थे। सोमवार सुबह समाप्त बीते 24 घंटे की बात करें तो देश में 3207 नए केस मिले हैं, जबकि 29 मौतें हुई हैं। नए मामले बढ़ने से सक्रिय केस की संख्या बढ़कर 20,403 हो गई है

और पढ़े  नेपाल जलप्रलय: नेपाल की जलप्रलय छोड़ रही है बर्बादी के निशान, लहरों के साथ भारत आ रहे शव
  • Related Posts

    एससीओ समिट 2026- भारत की बात मजबूती से रख PM मोदी बिश्केक से रवाना, 26वें शिखर सम्मेलन में लिया हिस्सा

    एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने हाथ मिलाकर अभिवादन किया। वहीं, सम्मेलन में पीएम मोदी आज दुनिया को…

    बस दुष्कर्म केस: राहुल गांधी ने सरकार से पूछा- नाकामी पर कब तक डालेंगे पर्दा? दिल्ली-UP पुलिस पर भी उठाए सवाल

    दिल्ली-एनसीआर में स्लीपर बस के अंदर नाबालिग से कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले को लेकर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार के साथ दिल्ली और उत्तर…