सावधान – अगर आप भी मगाते है होटल से खाना तो मगाने से पहले ये खबर जरुर पढ़े, एक परिवार ने मगाया होटल से ऑर्डर पर खाना पैकिंग खोलते ही निकली साप की खाल||

चौंकाने वाला मामला

केरल के तिरुवनंतपुरम से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक होटल से ऑर्डर किए गए खाने में सांप की खाल मिलने पर बवाल मच गया। इसके बाद अस्थाई रूप से होटल को बंद करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि घटना पांच मई की है।

जानकारी के मुताबिक, तिरंवनंतपुरम के नेदुमनगड स्थित एक परिवार ने शालीमार होटल से खाना मंगाया था। जब खाना उनके पास पहुंचा तो कि खाने के चारों तरफ अखबार से पैकिंग की गई थी। जब उसकी पैकिंग खोली गई तो उसमें सांप की खाल मिली। इसके बाद परिवार की ओर से पूरे मामले की शिकायत की गई, जिसके बाद होटल को अस्थाई रूप से बंद करा दिया गया है। साथ ही होटल प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि जब तक होटल की पूरी तरह से साफ-सफाई नहीं हो जाती, होटल को खोला नहीं जाएगा।

होटल में नहीं थी साफ सफाई
परिवार की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने होटल की जांच की। अधिकारी अर्शिता बशीर ने बताया कि होटल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया गया कि होटल के पास जरूरी कागजात हैं, लेकिन कर्मचारी बहुत ही खराब स्थिति में काम कर रहे थे। रसोई में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। कचड़े को भी वहीं पर फेंका गया था। इसके बाद होटल प्रबंधन को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा बचे हुए खाने को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह का एक मामला हैदराबाद से भी सामने आया था, जब ऑर्डर से मंगाई गई मिठाई में कीड़ा मिलने की शिकायत सामने आई थी।

और पढ़े  13 डॉलर में बेचते थे व्हाट्सएप ओटीपी: मुंबई में अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार, 669 सिम बरामद
  • Related Posts

    अमेरिका: मीडिया संस्थानों से टकराव के बीच व्हाइट हाउस ने लॉन्च किया ‘ट्रंप टीवी’

    व्हाइट हाउस ने सोमवार को ‘ट्रंप टीवी: द एसेंशियल्स स्टेशन’ लॉन्च किया। यह 24/7 चलने वाला डिजिटल वीडियो स्ट्रीम है जिसमें प्रशासन की घोषणाएं, राष्ट्रपति के बयान और अन्य कंटेंट…

    ईरान पर अमेरिका का बड़ा वार: 23 सितंबर से दुनियाभर में एयरलाइंस पर रोक, तेहरान ने दी हमले की चेतावनी

    अमेरिका ने ईरान के विमानन क्षेत्र के खिलाफ अब तक की सबसे सख्त कार्रवाई का एलान किया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने चेतावनी दी है कि 23 सितंबर…