कई लाशें बहती मिली गांव में दहशत का माहौल? जाने कहा

Spread the love

कोरोना के दौर में देश के कई और हिस्सों की तरह बरेली की सीमाओं में बह रही नदियों में भी लाशों के बहते दिखाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है। बुधवार को फतेहगंज पूर्वी के गांव कादरगंज के पास रामगंगा में कई शव बहते दिखाई दिए तो खलबली मच गई। गांव के लोगों के सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। इस कारण कुछ शव नदी में बहते हुए आगे निकल गए जबकि दो शव यहीं किनारे पर फंस गए हैं।

गांव कादरगंज के लोगों के मुताबिक रामगंगा नदी में बहते शव कई दिनों से दिखाई दे रहे हैं। अब तक यह संख्या एक-दो तक सीमित थी लेकिन बुधवार को नदी के किनारे मवेशियों को चरा रहे चरवाहों ने कई शवों को नदी में बहता देखा तो उनमें खलबली मच गई। चरवाहों के मुताबिक एक शव किनारे पर झाड़ियों में फंस गया और दूसरा बहाव कम होने की वजह से नदी के बीच में ही ठहर गया। कई शव बहते हुए आगे निकल गए। यह खबर गांव में फैलने के बाद नदी के किनारे पर भीड़ इकट्ठी हो गई
ग्राम प्रधान राकेश के मुताबिक गांव वालों की सूचना पर जब वह नदी किनारे पहुंचे तो दोनों शव तब भी वहां अटके हुए थे। दोनों शवों को अर्थी समेत नदी में कहीं डाला गया है। आशंका यह भी है कि शवों को कोई वजनदार चीज बांधकर नदी में डाला गया है, इसी वजह से कुछ शव नदी में ठहर गए हैं। फतेहगंज पूर्वी के थाना प्रभारी ने ऐसे किसी मामले की जानकारी होने से इनकार कर दिया।

और पढ़े  तीन तलाक व एसिड पीड़िताओं के आंसू पोछेगी योगी सरकार, घर और इलाज की उठाएगी जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- सांसद लल्लू सिंह व महंत परशुराम दास की अगुवाई में मां सरयू को चढ़ी 1100 मीटर लंबी चुनरी, विश्व शांति का दिया संदेश

    Spread the love

    Spread the love        मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में पुरुषोत्तम मास के अंतिम पर्व पर श्रद्धा, भक्ति और सनातन संस्कृति का अनुपम संगम देखने को…


    Spread the love

    irport: जिन्होंने दी जमीन, उन्होंने भरी पहली उड़ान, नोएडा से लखनऊ गए किसान, CM से मुलाकात

    Spread the love

    Spread the loveA   नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विकास के लिए जिन ग्रामीणों की जमीन ली गई थी, वे सोमवार को एक ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। उन्होंने नए शुरू…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *