आजम खान की हालत नाजुक आईसीयू में शिफ्ट किया गया देखें खबर

सांसद आजम खां की हालत मंगलवार को गंभीर हो गई है। उन्हें कोविड आईसीयू में रखा गया है। उनके फेफड़े में संक्रमण बना हुआ है। उन्हें पहले से ज्यादा ऑक्सीजन दी जा रही है।
आजम खां की खराब तबीयत के लिए सपा नेता प्रो. रामगोपाल यादव ने प्रदेश की योगी सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में निकृष्टतम शासकों का राज्य है। जिस तरह से आज़म साहब को अकारण जेल में रखकर इलाज तक की अनुमति नहीं दी गयी वह नीचता की पराकाष्ठा है। ऐसे लोग नरकगामी होंगे ये मेरे जैसे लाखों लोगों की बद दुआएं है।
गौरतलब है कि कोरोना संक्रमित होने के बाद सीतापुर जिला जेल में बंद आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। इसके बाद रविवार को दोनों को लखनऊ स्थित मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।

और पढ़े  दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: मां और 10 माह के बेटे की मौत, चार साल के बच्चे का पैर कटा
  • Related Posts

    UP: चक्रवात की वजह से समय से पहले आएगी सर्दी, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी

    चक्रवात अकवान के असर से उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। 20 नवंबर से हवा का रुख पुरवा हो जाएगा। वहीं 21 और 22 नवंबर को पूर्वांचल…

    UP: खुद को बी टीम कहे जाने पर चंद्रशेखर ने दी योगी को चुनौती, कहा- बिजनौर आकर मुझसे लड़ लें चुनाव

    आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष एवं नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बिजनौर से चुनाव लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने बुधवार को जारी अपने…