मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अलीगढ़ के दौरे पर , मुख्यमंत्री का पहला निरीक्षण होगा

मुख्यमंत्री गुरुवार को जिले के दौरे पर रहेंगे। वह यहां लगभग तीन घंटे का वक्त गुजारेंगे, जिसमें डेढ़ घंटे तक वह कोरोना को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मंडलीय अधिकारियों के साथ गहन समीक्षा करेंगे। गौर हो कि गोरखपुर के सांसद से लेकर सीएम बनने और चार साल सरकार संचालित करने के दौरान एएमयू परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ का ये पहला निरीक्षण होगा, जिसमें वह डेढ़ घंटे तक आला अधिकारियों से विचार विमर्श करेंगे। वह लगभग सुबह 11.20 से 12. 50 बजे तक जेएन कॉलेज के सभागार में एएमयू वीसी प्रो. तारिक मंसूर, जेएन मेडिकल कॉलेज के प्रिसिंपल प्रो. शाहिद सिद्दीकी, सीएमएस, सीएमओ के साथ एएमयू में नये कोरोना स्ट्रेन पर चर्चा करेंगे। 

अलीगढ़ मंडल के आईजी दीपक कुमार, एसएसपी कलानिधि नैथानी, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एडी हेल्थ और सीएमओ बीपी सिंह कल्याणी के साथ बैठक होगी। इस बैठक के दौरान ही सीएम योगी आदित्यनाथ मंडल के दूसरे जिलों के डीएम, एसएसपी और सीएमओ से वर्चुअल बैठक करेंगे। जिससे वहां के हालात का जायजा लिया जा सके। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ दोपहर एक से डेढ़ बजे तक कहीं भी किसी भी अस्पताल का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं। इस निरीक्षण के लिए ठा. मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में तैयारियां की जा रही है। दीनदयाल जिले में कोविड डेडिकेटेड सबसे बड़ा अस्पताल है। जहां गंभीर मरीजों का इलाज होता है

और पढ़े  संत प्रेमानंद के शिष्य की मौत: प्राइवेट पार्ट के जख्म पर लगाए गए थे पांच टांके, शरीर पर थीं एंटी-मॉर्टम चोटें
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…