Laundering Case : जैकलीन की मुश्किलें नहीं घट रहीं, ईडी ने जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ की संपत्ति की कुर्क।

200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग केस के आरोपी कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर और एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज की निजी तस्वीरें वायरल होने के बाद से ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था। वहीं, कई दिनों तक लाइमलाइट से दूरी बनाकर रहीं जैकलीन की इस मामले में मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब इस मामले ने नया मोड़ ले लिया है। दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जैकलीन फर्नांडीज की 7.27 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क कर दिया है।

ईडी ने अनुमान लगाया है कि सुकेश ने जबरन वसूली के पैसों का इस्तेमाल करके जैकलीन को 5.71 करोड़ रुपये का उपहार दिया था। इसके साथ ही जैकलीन के परिवार के सदस्यों को 173,000 अमेरिकी डॉलर और करीब 27,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर का फंड भी दिया था। इस मामले में ईडी जैकलीन से पहले भी पूछताछ कर चुकी है। बता दें कि जैकलीन और सुरेश के अफेयर की खबरों से जहां जैकलीन ने इनकार किया था, तो सुकेश ने अपने अफेयर की बात स्वीकार की थी। 

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…