Mithun health update : बेहोशी की हालत में अस्पताल के बेड पर दिखे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती, बेटे ने ने दी जानकारी.

बॉलीवुड के डांसर मिथुन चक्रवर्ती की हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक अभिनेता को हाल ही में बेंगलुरु के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आते ही मिथुन के प्रशंसक परेशान हो गए हैं। हॉस्पिटल के बेड पर लेटे हुए अभिनेता की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वायरल तस्वीर को देख अभिनेता के हेल्थ को लेकर तरह-तरह की अफवाहें भी उड़नी शुरू हो गई हैं।

 बेटे का बयान –

मीडिया से बातचीत के दौरान अभिनेता के बेटे मिमोह चक्रवर्ती ने वायरल हो रही तस्वीर का सच बताया है। मिमोह ने बताया कि मिथुन, किडनी में स्टोन से पीड़ित थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह वायरल तस्वीर अस्पताल की ही है, जिसमें वह बेहोशी की हालत में बेड पर लेटे हुए हैं। हालांकि अब उनकी सेहत ठीक है और वह अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद घर पर आराम कर रहे हैं।

और पढ़े  बॉक्स ऑफिस- 'हनुमान अंश' की धुआंधार पारी जारी, 'हैवान' का खेल खत्म, कितना रहा 'मिर्जापुर' का कलेक्शन?
  • Related Posts

    बॉक्स ऑफिस- ‘हनुमान अंश’ की धुआंधार पारी जारी, ‘हैवान’ का खेल खत्म, कितना रहा ‘मिर्जापुर’ का कलेक्शन?

    इन दिनों थिएटर्स में फिल्म ‘हनुमान अंश’ सबसे ज्यादा चर्चा बटोर रही है। रिलीज के 42वें दिन तक भी यह बॉक्स ऑफिस पर दमक रही है। ‘मिर्जापुर’ भी कमाई के…

    हनुमान अंश: 31वें दिन 100 करोड़ पार, पहले 21 दिन में कमाए थे मात्र 12 करोड़, चौथे हफ्ते हुआ कैसा चमत्कार?

    फिल्म ‘हनुमान अंश’ सात अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज करीब एक महीना हो गया है और इसी के साथ इसने अपने नाम एक…