योगी सरकार की नई-नई घोषणाएं के बाद भी रामनगरी के अधिकतर कुंड जलविहीन हो चुके हैं।।

योगी सरकार की नई-नई घोषणाएं के बाद भी रामनगरी के अधिकतर कुंड जलविहीन हो चुके हैं।।

केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार अयोध्या के विकास के लिए नीत नई-नई घोषणाएं कर रही है। तो वही करोड़ों का बजट भी दिया जा रहा है। इसके बावजूद रामनगरी के अधिक तर कुंड जलविहीन हो चुके हैं।और कुछ पर भूमाफिया की टेड़ी नजर है।ऐसे में अयोध्या के सीताकुंड मोहल्ले में स्थित अग्निकुंड पूरी तरह से जलविहीन हो रहा है और अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा कर रहा है। कुंड में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग आयी हैं। कुंड के चारों तरफ रेलिंग अधिकतर स्थानों पर टूट गई है।कुंड का स्वरूप बदहाल होता जा रहा है। सांयकाल होते ही यह कुंड नशेड़ियों व अराजकतत्वों का अड्डा बन जाता है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण यह कुंड चारागाह बनने से भी रह गया है। अपने दर्शकों को हम बता दे की उर्वशी कुंड, बृहस्पति कुंड के बाद आज दर्शक राम नगरी अयोध्या में मौजूद अग्निकुंड की दशा देख रहे हैं। इससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता की राम नगरी अयोध्या में मौजूद करीब 40 कुंड है और ज्यादातर कुंड अपनी पहचान खोते जा रहे हैं। लेकिन न ही नगर निगम प्रशासन इस पर ध्यान नही दे रहा है और ना ही विकास प्राधिकरण। ऐसे में उदासीनता का दंश झेलने को मजबूर हैं। वही तिवारी मंदिर के महंत गिरीश पति त्रिपाठी का कहना है कि अयोध्या मैं स्कंध पुराणों में बहुत से कुंडो का वर्णन है।और कुंड ऐसे में सोभा का विषय वस्तु नही है।उनका एक धार्मिक महत्व है। उन्होंने कहा कि सरकार अयोध्या को लेकर बहुत ही गंभीर है। उन्हें इस बात पर ध्यान रखना चाहिए की अयोध्या का जो पुराणिक सौंदर्य और यह पर जो कुंड बने हुए हैं। उनका जो आध्यात्मिक महत्व नष्ट ना हो। यह हमारी, समाज और सरकार की भी जिम्मेदारी है। उसको उनके पुराने स्वरूप में बेहाल करें।

और पढ़े  UP- अमित शाह की मौजूदगी में आज तय होगा 2027 चुनाव का एजेंडा, जानिए शाह का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • Related Posts

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…

    दीपावली पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा, आज 1.89 करोड़ उज्ज्वला लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर होंगे 1,500 करोड़

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को प्रदेश की महिलाओं और उनके परिवारों को दीपावली का बड़ा उपहार देने जा रहे हैं। लखनऊ स्थित लोक भवन सभागार में आयोजित मुख्य समारोह में…