शर्मनाक वारदात : – : 80 लोगों ने किया 13 साल की मासूम से महिने तक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

Spread the love

शर्मनाक वारदात :
– : 80 लोगों ने किया 13 साल की मासूम से महिने तक दुष्कर्म, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

आंध्र प्रदेश से दरिंदगी की भयावह घटना सामने आई है। गुंटूर में 13 साल की नाबालिग के साथ 80 लोगों द्वारा दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को भी एक वेश्यालय से मुक्त करा लिया गया है। 
आरोपियों में एक बीटेक का छात्र भी है। बच्ची ने पुलिस को अपने साथ हुई दरिंदगी की पूरी दास्तां सुनाई। यह सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। पीड़ित बच्ची का उपचार कराया जा रहा है। 
दरअसल, सवर्ण कुमारी नाम की एक महिला ने जून 2021 में कोविड-19 महामारी के दौरान गुंटूर के एक अस्पताल में पीड़िता की मां से दोस्ती की थी। इसके बाद पीड़िता की मां की कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गई थी। इसी दौरान पीड़िता को उसके पिता को बताए बगैर उक्त महिला अपने साथ ले गई थी। इसके बाद इस बच्ची को जबर्दस्ती वेश्यावृत्ति में झोंक दिया गया। उससे आंध्र व तेलंगाना के वेश्यालयों में अनैतिक कृत्य कराया गया। अगस्त 2021 में बच्ची के पिता ने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। 

पुलिस ने मुख्य आरोपी सवर्ण कुमारी की तलाश की तो पूरा मामला उजागर हुआ। मामले में पहली गिरफ्तारी जनवरी 2022 में हुई थी। 19 अप्रैल को गुंटूर पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने बी.टेक के एक छात्र सहित 10 और गिरफ्तारियां कीं और पीड़िता को भी मुक्त करा लिया। अब तक 80 लोगों को इस बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है। कुछ फरार आरोपियों की तलाश जारी है। उपचार के बाद बच्ची को उसके पिता को सौंपा जाएगा। 

और पढ़े  Passport Ranking:- पासपोर्ट रैंकिंग में भारत ने आठ पायदान की लगाई छलांग, 59 देशों में वीजा मुक्त यात्रा संभव

Spread the love
  • Related Posts

    किरेन रिजिजू: रिजिजू की विपक्ष को दो टूक, संसद में ‘लक्ष्मण रेखा’ पार न करने की दी चेतावनी, कहा- पाकिस्तान की भाषा न बोलें

    Spread the love

    Spread the love   आज लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष से लोकसभा में चर्चा के दौरान लक्ष्मण रेखा पार…


    Spread the love

    आज सावन का तीसरा सोमवार: अवसानेश्वर मंदिर में हादसा, 2 को मौत ने आगोश में लिया,7 की हालत नाजुक…38 घायल

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बाराबंकी में रविवार की आधी रात अवसानेश्वर मंदिर में बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के बाहर गैलरी में टिन शेड में लगे लोहे के पोल…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *