बड़ा फैसला : शिवपाल यादव ने प्रसपा की सभी प्रादेशिक व राष्ट्रीय कमेटियां की भंग, दिया भगवाधारी होने का संकेत!

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी में जाने की अटकलों के बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव ने बड़ा फैसला लिया है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने तत्काल प्रभाव से पार्टी के अपने सभी राष्ट्रीय और प्रान्तीय इकाइयों को भंग कर दिया है। इस आदेश के साथ ही सभी पदाधिकारियों के पद खत्म कर दिए गए हैं।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव की तरफ से अभी कहा गया है कि जल्द ही इस संबंध में नया फैसला लिया जाएगा उसके बाद ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। बताते चलें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी अध्यक्ष शिवपाल यादव ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव परिणाम आने के बाद से शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के संबंधों में फिर से खटास की खबरें आने लगी हैं।
ऐसे में शिवपाल यादव की तरफ से अपनी पार्टी के सभी कार्यों को भंग करने को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। क्योंकि इस बीच शिवपाल यादव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात कर चुके हैं, ऐसे में संगठन को भंग करने के इस आदेश को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इसे शिवपाल यादव के अगले राजनीतिक कदम की शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। शिवपाल ने पिछले दिनों कहा था कि वह ‘उचित समय’ जल्द आने वाला है, जिसका सबको इंतजार है।

धर्म और राजनीति दोनों में लागू होती है यह नीति- शिवपाल
शिवपाल सिंह यादव ने इटावा के ताखा ब्लाक में एक गांव में चल रही भागवत में कहा था कि जब व्यक्ति अपने और पराये की पहचान भूल जाता है तब घर में महाभारत होती है।धर्म और राजनीति दोनों में यह नीति लागू होती है। साइकिल चुनाव चिह्न से लड़ने वाले प्रत्याशियों में उनकी जीत सबसे बड़ी हुई है।

और पढ़े  अयोध्या- नववर्ष पर श्रीराम मंदिर के शिखर पर नया ध्वज आरोहित

Spread the love
  • Related Posts

    एक परिवार के 3 लोगों ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत, पिता अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में बीती रात को एक ही परिवार के पति, पत्नी और बेटे ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसमें मां और बेटे…


    Spread the love

    पत्नी के हाथ-पैर बांध आंखों में डाला पेट्रोल, 1 किमी दूर ले जाकर किया ये घिनौना काम

    Spread the love

    Spread the loveएटा के थाना रिजोर इलाके के वैश्य खेरिया की विवाहिता को बंधक बनाकर ससुरालीजनों ने कहर बरपाया। उसे बुरी तरह पीटा और सिर के बाल काट दिए। महिला…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *