बड़ी खबर : बड़ा प्रशासनिक फेरबदल- 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के DM बदले गए, देखें लिस्ट।।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरी पारी की सत्ता संभालने के बाद गुरुवार आधीरात के बाद पहला बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। मेरठ, संभल, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारी बदल दिए गए हैं। सूत्रों ने बताया मेरठ, देवरिया व रायबरेली के जिलाधिकारियों को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया है। जबकि कई जिलों में डीएम को दूसरे जिले की भी कमान दी गई है। सिद्धार्थ नगर के जिलाधिकारी दीपक मीणा को मेरठ व संभल के जिलाधिकारी संजीव रंजन को जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर बनाया गया है। नगर नगर आयुक्त मेरठ मनीष बंसल को डीएम संभल के पद पर भेजा गया है। देवरिया के डीएम आशुतोष निरंजन को हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। कानपुर देहात के जिलाधिकारी जेपी सिंह को देवरिया का डीएम बनाया गया है। नेहा जैन जिलाधिकारी कानपुर देहात होंगी। 

जिलाधिकारी मेरठ बालाजी प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। विशेष सचिव आवास माला श्रीवास्तव को जिलाधिकारी रायबरेली बनाया गया है। जिलाधिकारी रायबरेली वैभव श्रीवास्तव प्रतीक्षारत कर दिए गए हैं। 

प्रतिनियुक्ति से लौटे बलकार सिंह को एमडी जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। अनुराग यादव को सचिव नगर विकास से हटाकर सचिव कृषि की जिम्मेदारी दी गई है। समीर वर्मा सचिव लोक निर्माण को हटाकर सचिव समाज कल्याण बनाया गया है।

सुरेश चंद्रा से अपर मुख्य सचिव नियोजन व कार्यक्रम क्रियान्वयन का चार्ज ले लिया गया है। चंद्रा अपर मुख्य सचिव श्रम बने रहेंगे। खास बात यह है कि सरकार ने ये तबादले आधिकारिक रूप से जारी नहीं किए हैं। हालांकि जिलों व स्थानांतरित अधिकारियों ने यह जानकारी साझा की है।

और पढ़े  ग्रेनो में 10वीं मंजिल से गिरकर मोनिका की मौत, फटे हुए थे कपड़े, परिवार नहीं देख सका लाश


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *