जम्मू-कश्मीर बैंक केस : – पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से ईडी दिल्ली में कर रही पूछताछ, कई घंटे से चल रही कार्रवाई।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से प्रवर्तन निदेशालय दिल्ली में पूछताछ कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने बताया कि यह पूछताछ जम्मू कश्मीर बैंक केस से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले को लेकर है। अधिकारियों ने बताया है कि उमर से सुबह 11 बजे से पूछताछ चल रही है।
उमर अब्दुल्ला से पूछताछ शुरू होने की बात सामने आते ही उनकी पार्टी ने भी बयान जारी किया है। पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, जेकेएनसी के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला को दिल्ली में ईडी के सामने पेश होने के लिए कहा गया था और इसके पीछे कारण बताया गया था कि एक जांच के लिए यह पेशी जरूरी है। यद्यपि यह पूरा क्रिया कलाप राजनीतिक है फिर भी उमर पूरा सहयोग करेंगे क्योंकि वह अपनी तरफ से गलत नहीं है।

और पढ़े  ब्रिक्स समिट- गौतम अदाणी से मिले दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा
  • Related Posts

    ट्रंप को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका- मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति का बैन निरस्त, डाक मतपत्र मामले में क्या निर्णय?

    सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मेल मतपत्र प्रतिबंधों को फिलहाल खारिज कर दिया। इस निर्णय से राज्यों को अपनी पुरानी मेल मतपत्र प्रक्रियाओं को जारी रखने…

    मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले BJP विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना…

    महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर…