पुलिस की पकड़ में आया ‘पुष्पाराज’ गिरफ्तार, कैंटर में छुपाई गई थी लाल चंदन की लकड़ियां, 1513 किलो है वजन ।।

कुछ दिन पहले आई साउथ इंडियन मूवी पुष्पाराज में लाल चंदन की तस्करी जैसे अहम मुद्दे को उठाया गया था। फिल्म ने खूब वाहवाही बटोरी और इसका डायलॉग ‘पुष्पा, मैं झुकेगा नहीं’ भी काफी प्रसिद्ध हुआ था। फिल्म में लाल चंदन की तस्करी करने वाला पुष्पाराज पुलिस को खूब चकमा देता है लेकिन हिसार का पुष्पाराज पुलिस के हत्थे चढ़ गया है।
हिसार सीआईए टीम ने मंगाली जाटान गांव से एक कैंटर से काफी मात्रा में लाल चंदन की लकड़ियां बरामद की हैं। ये लकड़ियां कैंटर के अंदर घरेलू सामान के नीचे छिपा कर रखी हुई थी। पकड़ी गई लकड़ियों का वजन 1513 किलोग्राम है। ये लकड़ियां चंदन के मणके बनाने के काम आती है। पहले भी काफी मात्रा में यहां से चंदन की लकड़ियां बरामद हो चुकी हैं। आजाद नगर थाना पुलिस ने चालक धर्मबीर के खिलाफ चोरी, षडयंत्र और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।सीआईए टीम के एएसआई मांगेराम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मंगाली जाटान गांव में रहने वाला एक व्यक्ति कैंटर में लाल चंदन की लकड़ियां लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर टीम मौके पर पहुंची और कैंटर की तलाशी ली। उस दौरान टीम ने कैंटर के अंदर घरेलू सामान के नीचे प्लास्टिक के डिब्बों में लाल चंदन की लकड़ियां बरामद की। लकड़ियों के छोटे छोटे टुकड़े किए हुए थे और उनका वजन 1513 किलोग्राम था। पुलिस ने मौके से चालक को गिरफ्तार कर लिया। आजाद नगर थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि कहां से लकड़ियां लेकर आया था और इस में कौन कौन शामिल है

और पढ़े  राजस्थान: स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, तीन बच्चे घायल, जर्जर भवन पर लगा ताला
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…