नैनीताल / हल्द्वानी : काठगोदाम कलसिया निर्माणाधीन पुल पहुंचे कमिश्नर, कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने दी चेतावनी, 12 अप्रैल तक हर हाल में करें काम पूरा।।

आयुक्त कुमांऊ मण्डल दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी-नैनीताल लाइफ लाइन पर निर्माणाधीन कलसिया पुल में कार्यदायी संस्था एनएच द्वारा अभी तक चलाई गई गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने एचएच के अधिशासी अभियंता एचसी पाण्डे से यातायात सुगम रूप से सुचारू करने हेतु आगामी 12 अप्रैल तक हरहाल मे नवनिर्मित पुल का निर्माण पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश दिये। उन्होने जनसामान्य की सुविधा को मद्देनजर रख दोनों ओर से निर्माण कार्यो को पूर्ण गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ चलाये जाने के निर्देश दिये।
उन्होने पेयजल विभाग के अधिकारियों को 30 मार्च तक पेयजल लाइन हरहाल मे शिफ्ट करने के निर्देश दिए, बताया गया कि पुल निर्माण मे बीएसएनएल एवं आइडिया की संचार लाइनों को हरहाल मे 31 मार्च से पूर्व शिफ्ट कर दी जाए तथा 31 मार्च को पुराने पुल को गिराया जायेगा तथा 31 मार्च से दिन-रात पुल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाए। उन्होंने यात्रा सीजन को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक रूप से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

और पढ़े  चंपावत: चंद राजाओं की राजधानी...विकास के पड़ाव तो दिखे, पर गांव आज भी मूलभूत सुविधाओं को तरस रहे
  • Related Posts

    उत्तराखंड: PM मोदी ने सीएम धामी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, प्रदेशभर में होंगे कार्यक्रम, यमकेश्वर में यज्ञ

    प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना…

    देहरादून: फर्जी मालिक खड़ा किया, उपहार में जमीन देकर ठगे 97 लाख, तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

    जमीन बेचने का सौदा कर दिल्ली के उत्तम नगर निवासी करन शर्मा से 97 लाख रुपये ठग लिए गए। इसके लिए जालसाजों ने जमीन के असली मालिक के स्थान पर…