गोरखपुर पहुंचे आरएसएस चीफ मोहन भागवत, सीएम योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात.

Spread the love

गोरखपुर प्रवास पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माधव धाम में मुलाकात की। सीएम योगी से उनकी यह मुलाकात 30 मिनट लम्बी रही। 25 मार्च को सीएम योगी आदित्यनाथ, देश के सबसे बड़े प्रांत की दूसरी पारी की शपथ लेंगे, उसके पूर्व संघ प्रमुख से उनकी मुलाकात काफी अहम मानी जा रही है।

संघ प्रमुख शनिवार की शाम 4 बजे माधव भवन पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर से निर्धारित समय 7 बजे माधव भवन पहुंच गए। उन्होंने तकरीबन 30 मिनट तक संघ प्रमुख से बातचीत की। उन्होंने संघ प्रमुख को होली के पावन त्योहार की शुभकामनाएं दी। भाजपा की सूबे में बड़ी जीत के लिए आभार व्यक्त किया। 7:40 बजे माधव भवन से सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मंदिर के लिए प्रस्थान कर गए। संघ प्रमुख गोरखपुर से मंगलवार को प्रस्थान करेंगे। 20 और 21 मार्च को मोहन भागवत संघ की संगठन श्रेणी और जागरण श्रेणी की बैठक लेंगे जिसमे प्रान्त कार्यकारिणी शामिल होगी। ये बैठके माधव भवन में होगी। सर संघ चालक गोरक्ष प्रांत के कार्यकर्ताओं की बैठक उनके कार्यो की समीक्षा करेंगे।
अंतिम दिन 22 मार्च को सायं काल गुरु गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में संघ एवं विचार परिवार के कार्यकर्ताओं के परिवार के साथ कुटुंब प्रबोधन के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। मंगलवार की शाम 5 बजे गुरु गम्भीर नाथ प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरखपुर महानगर इसका आयोजन करेगा। प्रान्त प्रचारक सुभाष जी के निर्देशन में प्रान्त सह व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण सिंह, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह एवं भाग बौद्धिक प्रमुख संकर्षण जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारी में लग गए है। कार्यक्रम में संस्कार भारती के कलाकारों एवं विद्या भारती के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी

और पढ़े  Fire: क्रॉसिंग रिपब्लिक में आग का तांडव, पांच दुकानें जलकर खाक, सिलिंडर फटने से मचा हड़कंप

Spread the love
  • Related Posts

    UP Board 10th-12th Result:- 10वीं में 90.40% तो इंटर में 80.38 फीसदी बच्चे पास, लड़कियों ने बाजी मारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं, जिसका लाखों छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। इस…


    Spread the love

    UP Board 10th-12th Result- 10वीं में कशिश और 12वीं में शिखा ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *