देहरादून: ओएनजीसी में नौकरी लगवाने के नाम पर 36.27 लाख की ठगी, सीएम कार्यालय में ऊंची पहुंच का दिया झांसा

ओएनजीसी में लिपिक के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से 36 लाख 27 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि जोगीवाला निवासी एक महिला ने खुद को आयुष विभाग में कार्यरत बताते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनने और केंद्र सरकार में ऊंची पहुंच होने का दावा किया। महिला ने अपने पति और एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर तीन लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। रकम वापस मांगने पर दिए गए चेक भी बाउंस हो गए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाने में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ऋषिकेश निवासी राजे सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मुलाकात 10 जुलाई 2022 को एक मित्र के माध्यम से रविकांता शर्मा से हुई थी। मुलाकात के दौरान महिला ने बताया कि वह आयुष विभाग में कार्यरत है और प्रतिनियुक्ति पर मुख्यमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बनने जा रही है। उसके पति नरेंद्र प्रकाश शर्मा और पुत्र की केंद्र सरकार में अच्छी पकड़ है। महिला ने कई युवाओं को सरकारी नौकरी दिलाने का दावा भी किया।
13 लाख 22 हजार रुपये अलग-अलग माध्यमों से लिए गए
तहरीर के अनुसार, महिला ने राजेंद्र सिंह, रोहित रावत और अरुण उनियाल को ओएनजीसी में लिपिक पद पर बैकडोर से नियुक्ति दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए राजेंद्र सिंह से 11 लाख पांच हजार, रोहित रावत से सात लाख और अरुण उनियाल से 13 लाख 22 हजार रुपये अलग-अलग माध्यमों से लिए गए। इस तरह कुल 31 लाख 27 हजार रुपये दिए जाने का उल्लेख तहरीर में है। इसके अलावा महिला ने तीनों के शैक्षणिक दस्तावेज भी ले लिए।
आरोप है कि महिला ने विनय भट्ट नाम के व्यक्ति से मुलाकात कराई और बताया कि वही ओएनजीसी में नियुक्ति संबंधी काम कराएगा। 26 जुलाई 2023 से ज्वाइनिंग कराने का भरोसा दिया गया। इसके बाद कई बार विनय भट्ट के साथ ओएनजीसी गेट तक गए, लेकिन हर बार अधिकारी के मौजूद नहीं होने की बात कहकर वापस भेज दिया गया।

और पढ़े  उत्तराखंड: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान के विवाद पर बोले बाबा रामदेव, 'बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं'

लंबे समय तक नौकरी नहीं मिलने पर पीड़ितों ने रकम वापस मांगी तो उन्हें अलग-अलग बैंकों के चेक दिए गए, जो बाउंस हो गए। करीब तीन साल से रकम वापसी के लिए चक्कर काटने के बाद राजे सिंह ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रविकांता शर्मा, उनके पति नरेंद्र प्रकाश शर्मा और विनय भट्ट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड: बागेश्वर में 20 साल की युवती लापता, बहन के आभूषण साथ ले जाने का आरोप

    बागेश्वर जिले के कोतवाली क्षेत्र के बिलौना गांव से 20 वर्षीय युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवती घर से जाते समय बड़ी बहन के…

    उत्तराखंड: जमीन खरीदने से पहले सावधान…नैनीताल जिले में फर्जीवाड़े का मकड़जाल, खरीदार हो रहे ठगी का शिकार

    नैनीताल जिले में जमीन के कारोबार में भरोसे की बुनियाद हिल रही रही है और धोखाधड़ी का मकड़जाल फैलता जा रहा है। कहीं एक ही भूखंड के कई बैनामे कर…