हरिद्वार कार्तिक पूर्णिमा स्नान: ड्यूटी कर रहे ASI को महिला ने मारा थप्पड़, मेजर बताकर दंपति ने दिखाया रौब

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैरागी कैंप की ओर जाने से रोके जाने पर कार सवार दंपति ने ड्यूटी पर तैनात एएसआई के साथ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। इस दौरान महिला ने एएसआई को थप्पड़ मार दिया। वहीं, उसके पति ने खुद को मेजर बताते हुए पुलिसकर्मी पर रौब झाड़ा और उसे धमकाया। पुलिस ने एएसआई की तहरीर पर दंपति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

हरिद्वार में कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को देखते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। इसी दौरान एक कार सवार दंपति बैरागी कैंप की ओर जाने लगा। यातायात व्यवस्था के तहत पुलिसकर्मी ने उन्हें रोक दिया। इस बात पर कार सवार पति-पत्नी नाराज हो गए और एएसआई से बहस करने लगे।

 

बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश
आरोप है कि दंपति ने पुलिसकर्मी के साथ अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों ने एएसआई के साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं, दंपति ने बैरिकेडिंग तोड़कर आगे बढ़ने की भी कोशिश की।

घटना के बाद एएसआई ने पूरे मामले की शिकायत कनखल पुलिस से की। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़े  कोटद्वार: महिला की मौत पर भड़का जनआक्रोश, नहीं उठाया शव, तब जारी हुआ गुलदार को मारने का आदेश
  • Related Posts

    रुड़की: एसटीएफ और औषधि विभाग का छापा, मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित दवाएं बेचने वाला गिरफ्तार

    मेडिकल स्टोर की आड़ में प्रतिबंधित दवाओं का अवैध कारोबार करने वाले एक युवक को एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने गिरफ्तार किया है। रुड़की में जनता मेडिकल…

    उत्तराखंड: धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बयान के विवाद पर बोले बाबा रामदेव, ‘बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं’

    बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की आलोचना को लेकर हुए विवाद के बीच योग गुरु रामदेव ने कहा कि “बागेश्वर बाबा मेरे बेटे की तरह हैं, वे मेरे छोटे…