रुद्रपुर: छेड़छाड़ के आरोप में बेटे को ले गई पुलिस, गुस्से में टेलीकॉम कंपनी के टावर पर चढ़ी महिला

शहर के त्रिशूल चौक के पास रविवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब दिनेशपुर निवासी एक महिला अचानक टावर पर चढ़ गई। महिला को टावर पर चढ़ा देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और महिला को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू कर दिए।

बताया जा रहा है कि महिला के बेटे पर एक किशोरी से छेड़छाड़ करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर दिनेशपुर पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके बेटे को थाने बुलाया था। इसके बाद महिला भी बेटे के पीछे थाने पहुंच गई। काफी देर तक बेटे को नहीं छोड़े जाने से नाराज होकर महिला रुद्रपुर पहुंची और त्रिशूल चौक के पास टावर पर चढ़ गई।

महिला के टावर पर चढ़ने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ विभव सैनी स्वयं फोन के माध्यम से लगातार महिला से संपर्क कर उसे समझाने और सुरक्षित नीचे उतरने के लिए मनाने में जुटे रहे। पुलिस टीम भी मौके पर मौजूद रहकर स्थिति संभालने में लगी रही। वहीं, महिला को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस की प्राथमिकता महिला को सकुशल नीचे उतारना रही। 

और पढ़े  शांतिकुंज में जन्म शताब्दी समारोह का आगाज: 40 देशों के 24 हजार परिजन पहुंचेंगे, मोहन भागवत भी पहुंचे
  • Related Posts

    हरिद्वार: उर्मिला सनावर ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से की मुलाकात, अंकिता हत्याकांड में न्याय का मुद्दा उठाया

    रविवार को अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने हरिद्वार पहुंचकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज से मुलाकात की। कनखल स्थित मठ में उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में न्याय की मांग उठाते हुए…

    हरिद्वार: BJP कार्यसमिति की बैठक, राजनीतिक-आर्थिक प्रस्ताव पारित, 60 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य रखा

    भाजपा विस्तृत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सर्वसम्मति से राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पारित किया गया। कार्यसमिति ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में 60 से अधिक सीटें जीतने का…