रुद्रप्रयाग: जखोली में बरात का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक समेत 3 लोगों की मौके पर मौत, पांच घायल

जखोली ब्लॉक में रविवार दोपहर बरात की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार आठ लोगों में से चालक सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांचों घायल हैं। एक गंभीर घायल को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा गया है।

बरात में शामिल लोग कार से कुरछोला से जखोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान मूल्या कुरछोला और अर्जुन बेंड के बीच घ्वेड धार के पास हादसा हो गया। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।
पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस के अनुसार हादसे में विजय सिंह पंवार (41), कुरछोला, जखोली, बसंती देवी (52) व सुनीता देवी (35), ग्राम तैला, रुद्रप्रयाग की मौके पर मौत हो गई। सीएससी जखोली के चिकित्सक डॉ.कैफ ने बताया कि घायल सतपाल सिंह, शिवानी और दिव्यांशी को श्रीनगर बेस चिकित्सालय रेफर किया गया है। जबकि दो अन्य अंजलि, सुमिता को कम चोट लगी है।
और पढ़े  योगी-धामी की मुलाकात: उत्तराखंड-यूपी के बीच परिसंपत्तियों के विवाद सुलझाने की कवायद तेज, कई मुद्दों पर हुई बात
  • Related Posts

    हरिद्वार: चुनाव से पहले कार्यकर्ताओं में जोश भरने पहुंचे राजनाथ सिंह, कहा- हैट्रिक बनाएगी भाजपा, साधे नौ मंत्र

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति की…

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…