सावधान : सक्रिय हुए बाबा के वेश में बच्चा चोर, रंगे हाथ गिरफ्तार हुए गिरोह के 3 सदस्य*

*बाराबंकी जनपद में बाबा वेषधारी के रूप में सक्रिय हो रहे बच्चा चोरों को स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ कर पुलिस को किया सुपुर्द*

*बाराबंकी*-जनपद से मां-बाप को सीख लेने वाली एक घटना सामने आई है। अक्सर घर पर आए बाबा और अन्य खाना- कपड़ा मांगने वाले लोगों पर घर के लोग आसानी से विश्वास कर लेते हैं। और इन सभी मांगने वाले लोगों को घर से खाने और कपड़े देते रहते हैं। लेकिन बाराबंकी में जो हुआ वह दिल दहला देने वाला था। यहां नगर कोतवाली क्षेत्र के हिन्द नगर लखपेड़ाबाग मोहल्ले में तीन शख्स बाबा के वेश में भिक्षा मांगने आए। भिक्षा मांगने के दौरान इन आरोपियों ने एक 5 साल की बच्ची को अगवा कर लिया और लेकर जाने लगे। बाबाओं की आने के बाद बच्ची गायब होने पर बच्ची की मां और मोहल्ले के लोग बच्ची को ढूंढने लगे। कुछ ही देर में लोगों ने तीनो बच्चा चोरों को रंगे हाथों पकड़ा लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तीनों आरोपियों को कोतवाली लेकर गई है और मामले में कार्रवाई कर रही है।

और पढ़े  हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मासूम भतीजे के पेट में धंसी गोली, मौत
  • Related Posts

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम- भगवान राम की नगरी में आस्था का सैलाब, निकली भव्य शोभायात्रा

    अयोध्या में दीपोत्सव की धूम है। इस अवसर पर रामनगरी में आस्था का सैलाब उमड़ा है। साकेत महाविद्यालय से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली जा रही है। इसमें रामायण…

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…