इसमें 15 सीटें प्राथमिकता पर रखी गई हैं। सिद्दीकी ने कहा कि उत्तराखंड संगठन ने जो 30 सीटों की सूची राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजी है उस पर विचार विमर्श करने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी आदेश होगा वह स्वीकार किया जाएगा।
कहा कि इस समय देश के जो हालात हैं। वह सम्पूर्ण विपक्ष को एकजुट होकर भाजपा से मुकाबला करने के हैं ना कि अलग अलग होकर। यदि भाजपा को उखाड़ना है तो समस्त विपक्ष को एकजुट होना पड़ेगा।
साथ ही उन्होंने कहा कि गठबंधन में जो भी सीटें सपा के हिस्से में आएगी उन्हें मजबूती से लड़ा जाएगा और गठबंधन के अन्य सहयोगियों की सीटों को भी मजबूती से लड़ाया जाएगा और यदि किसी कारण वंश गठबंधन नहीं होता है तो समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड में 70 की 70 विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।