उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था

हरिद्वार जिले के खानपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मंजूरी का इंतजार है। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में हुए विधानसभा सत्र के दौरान विधायक ने इस्तीफा सौंपा था।

विधायक उमेश कुमार ने 28 अक्ततूबर 2026 को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण को इस्तीफा सौंपा था। उन्होंने आरोप लगाया था कि जनहित, हरिद्वार और किसानों से जुड़े मुद्दों पर सदन में विपक्ष ने उनका साथ नहीं दिया। वे जन मुद्दों पर विपक्ष के आंदोलनों में साथ रहे, लेकिन उनके मुद्दों पर समर्थन नहीं मिला।

बता दें कि विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने जन निर्माण पार्टी पंजीकृत कराई है और कई सीटों पर उम्मीदवार उतारने की चर्चा है। 2027 का विधानसभा चुनाव जन निर्माण पार्टी से लड़ सकते हैं। उधर, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने बताया कि इस्तीफे को स्वीकार करने से पहले परीक्षण किया जाता है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  47 दिन, 3000 किमी का सफर: डॉ. अनिल जोशी की साइकिल यात्रा पूरी, उत्तराखंड पहुंचने पर CM धामी ने किया स्वागत
  • Related Posts

    CM योगी की मां पंचतत्व में विलीन: अंतिम परिक्रमा कर भावुक होकर मां को किया नमन, छोटे भाई ने दी मुखाग्नि

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का शनिवार को हरिद्वार के चंडी घाट स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके छोटे बेटों शैलेंद्र और…

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…