श्रीनगर: सुपाणा में पैरामेमिडकल की छात्रा नहर में कूदी, किनारे पर पड़ा मिला बैग, सीसीटीवी में दिखी घटना

चौरास के सुपाणा में जल विद्युत परियोजना की नहर में एक 20 वर्षीय पैरामेडिकल की छात्रा के कूदने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को परिजनों की सूचना पर अपर उपनिरीक्षक दीपेंद्र रावत और हेड कांस्टेबल राजेश रावत व जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंमी। टीम ने छात्रा को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लगा। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को छात्रा नहर में छलांग लगाते हुए देखी गई है।

पुलिस टीम ने बताया कि नहर किनारे सुपाणा के पास छात्रा का बैग मिला। इसके बाद पावर हाउस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें छात्रा नहर में कूदती हुई दिखाई दी।

घटना के बाद छात्रा की तलाश को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। चौकी प्रभारी चौरास दीपेंद्र रावत ने बताया कि छात्रा की पहचान प्राची कठैत (20वर्ष) पुत्री महिपाल कठैत निवासी गंगानाली श्रीकोट के रूप में हुई है। वह राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में पैरामेडिकल बीओटीटी प्रथम वर्ष की छात्रा है।

छात्रा की तलाश जारी है तथा कारणों की भी जांच की जा रही है। मेडिकल कॉलेज के पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर प्रो. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा के नहर में कूदने की सूचना मिली है। कहा छात्रा प्रथम वर्ष की छात्रा थी, स्वास्थ्य कारणों से वह पूर्व में अपनी परीक्षाएं भी नहीं दे पाई थी।

और पढ़े  देहरादून- हमने की थी लूट, मैंने कार से उठाया था पैसे का थैला: युवक ने जारी किया वीडियो, किया लूट में शामिल होने का दावा
  • Related Posts

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…

    उत्तराखंड: वन्यजीव अंग कार्यालयों से गायब हुए तो डीएफओ होंगे जिम्मेदार, पीसीसीएफ ने जारी किए दिशा-निर्देश

    वन विभाग के कार्यालयों में रखे हुए हाथी दांत समेत अन्य वन्यजीव अंग गायब हुए तो व्यक्तिगत तौर पर डीएफओ जिम्मेदार होंगे। इसके अलावा जहां पर वन्यजीव अंग रखे गए…