देहरादून: मांगों को लेकर पीआरडी जवानों का आक्रोश, निदेशालय में लगाया ताला, अधिकारियों को चार घंटे बंद रखा

होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता (डीए) दिए जाने और सालभर यानी 365 दिन रोजगार की मांग को लेकर आंदोलनरत पीआरडी जवानों का गुस्सा फूट पड़ा। सचिवालय में विभागीय मंत्री के साथ वार्ता बेनतीजा रहने से नाराज जवानों ने युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने निदेशालय के गेट पर ताला लगाकर अपर निदेशक अजय अग्रवाल सहित करीब 15 अधिकारियों को चार घंटे बंद रखा।

पीआरडी जवानों का कहना है कि उन्हें अपनी मांगों को लेकर वार्ता के लिए सचिवालय बुलाया गया था। बैठक में विभागीय मंत्री की ओर से डीए और 365 दिन रोजगार दिए जाने को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। जवानों को बताया गया कि उनकी मांगों पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में निर्णय लिया जाएगा। निर्णय की समय सीमा स्पष्ट नहीं किए जाने से जवान नाराज हो गए। इसके बाद बड़ी संख्या में पीआरडी जवान शाम पांच बजे युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय पहुंच गए। उन्होंने मुख्य गेट पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिकारियों को कार्यालय के भीतर ही रोक दिया गया। करीब चार घंटे तक निदेशालय में कामकाज प्रभावित रहा। पीआरडी जवानों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। जवानों की प्रमुख मांग है कि उन्हें होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते का लाभ दिया जाए और साल के सभी 365 दिन रोजगार सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।

और पढ़े  बूढ़ाकेदार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार ने बताया कि निदेशालय में हंगामे की सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। तब तक निदेशालय के सभी अधिकारी, कर्मचारी दूसरे रास्तों से अपने घरों को जा चुके थे, वहीं बाहर आंदोलरत कर्मचारी धरने पर हैं। स्थानीय प्रशासन की उनसे वार्ता जारी है।

  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    मां की अंतिम विदाई में रो पड़े CM योगी: बार-बार आंसू पोंछते नजर आए, हरिद्वार के लिए निकली अंतिम यात्रा

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी मां सावित्री देवी के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मां के अंतिम दर्शन करके रो पड़े। अब अंतिम यात्रा पंचुर गांव से…