बदरीनाथ धाम: शीतकालीन तपस्या के लिए 25 साधुओं ने लगाई अर्जी, पुलिस सत्यापन के बाद ही मिलेगा प्रवेश

भू-बैकुंठ धाम बदरीनाथ मंदिर के कपाट 16 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होने के बाद अब धाम में तपस्या करने के इच्छुक साधु-संतों ने प्रशासन से अनुमति मांगी है। इस वर्ष अब तक 25 साधुओं ने धाम में रहने के लिए आवेदन किया है। पुलिस सत्यापन के बाद ही उन्हें बदरीनाथ में निवास की अनुमति दी जाएगी।

कपाट बंद होने के बाद बदरीनाथ धाम में प्रशासन की अनुमति के बिना किसी भी व्यक्ति के रहने पर प्रतिबंध है। शीतकाल में यहां सुरक्षा की दृष्टि से आईटीबीपी के जवान और बीकेटीसी के कर्मचारी ही मौजूद रहते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शीतकाल में मंदिर के कपाट बंद होने के बाद भगवान बदरी विशाल की पूजा-अर्चना सहित अन्य दायित्वों पर देवताओं का आधिपत्य रहता है।

 

उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि तपस्या करने के लिए अब तक 25 साधुओं के आवेदन मिले हैं। पुलिस से सत्यापन कराने के बाद ही उन्हें धाम में रहने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूर्व में कुछ साधुओं को अनुमति दिए जाने के बाद धाम में अतिक्रमण के मामले भी सामने आए थे। इसे देखते हुए अब प्रशासन पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही अनुमति दे रहा है। शीतकाल में बदरीनाथ धाम चारों ओर से बर्फ से ढक जाता है। ऐसे में साधु-संत यहां अपनी कुटिया और गुफाओं में रहकर तपस्या करते हैं।

 

बर्फीले मौसम में रहने के अभ्यस्त होते हैं साधु

बदरीनाथ धाम में शीतकाल के दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है और कई फीट तक बर्फ जम जाती है। यहां का तापमान माइनस में चले जाता है। इसके बावजूद तपस्या करने वाले साधु-संत यहां कठिन परिस्थितियों में रहते हैं। बीते वर्ष धाम में तपस्या करने वाले एक साधु ने बताया कि वे बर्फ से ढकी पगडंडियों से होकर तप्तकुंड पहुंचते हैं और नियमित स्नान व पूजा-पाठ के बाद साधना में लीन रहते हैं।

और पढ़े  बूढ़ाकेदार में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत, हायर सेंटर ले जाते समय तोड़ा दम
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: मुख्य सचिव के सहज अंदाज ने जीता दिल, शादी समारोह में ग्रामीणों के साथ किया रासो नृत्य

    उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंदवर्धन का एक अलग और सहज अंदाज चिन्यालीसौड़ के दूरस्थ गांव बनाडी में देखने को मिला। यहां वह अपने पुरोहित के छोटे भाई के विवाह समारोह…

    कर्णप्रयाग- शादी के बंधन में बंधे दो एसडीएम: कर्णप्रयाग के मां उमा देवी मंदिर में लिए सात फेरे, सादगी से किया विवाह

    उत्तराखंड के कर्णप्रयाग स्थित प्रसिद्ध मां उमा देवी मंदिर में दो उपजिलाधिकारियों ने सादगी के साथ विवाह रचाया। कर्णप्रयाग के एसडीएम अलकेश नौडियाल और भिकियासैंण (अल्मोड़ा) की एसडीएम याक्षी अरोड़ा…