कुलगाम आतंकी हमला: सीआरपीएफ नाके पर हमले का नया वीडियो आया सामने, वारदात के बाद भागते दिखे दहशतगर्द

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नाके पर हुए आतंकी हमले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में हमले के बाद संदिग्ध आतंकी सड़क पर तेजी से भागते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वारदात के बाद हमलावर मौके से निकलने की कोशिश करते हैं। इस फुटेज के सामने आने के बाद हमले के घटनाक्रम और आतंकियों के भागने के तरीके को लेकर जांच में एक नया पहलू जुड़ गया है।

 

सुरक्षा एजेंसियों के हाथ लगा अहम सुराग
वीडियो में दो संदिग्ध व्यक्ति एक के पीछे एक तेजी से सड़क पर भागते दिखाई दे रहे हैं। दोनों ने गहरे रंग के कपड़े पहन रखे हैं। फुटेज में आसपास बर्फ और सड़क किनारे पानी भी नजर आ रहा है। सीसीटीवी कैमरे में कैद यह दृश्य सुरक्षा एजेंसियों के लिए अहम साक्ष्य माना जा रहा है। हालांकि, वीडियो के आधार पर दोनों व्यक्तियों की पहचान और हमले में उनकी भूमिका की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की जा सकती।

 

बुलेटप्रूफ जैकेट को भेदने वाली गोलियों का इस्तेमाल
इस हमले की शुरुआती जांच में आतंकियों की ओर से आर्मर-पियर्सिंग गोलियां इस्तेमाल किए जाने के संकेत मिले हैं। जांच से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इन गोलियों ने जवानों की बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद दिया था। शुरुआती फॉरेंसिक और बैलिस्टिक जांच में एके-47 राइफल के इस्तेमाल के संकेत भी मिले हैं। हालांकि, अधिकारियों ने अभी इन निष्कर्षों की औपचारिक पुष्टि नहीं की है।

 

आर्मर-पियर्सिंग गोलियों में सख्त धातु की कोर होती है, जिससे उनकी मारक क्षमता सामान्य गोलियों से अधिक होती है। इनके इस्तेमाल के संकेत मिलने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। जांच एजेंसियां अब हमले में इस्तेमाल हथियारों, कारतूसों और हमलावरों की पहचान से जुड़े साक्ष्य जुटा रही हैं।

और पढ़े  जम्मू-कश्मीर: दो एसपीओ की हत्या के बाद 3 आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम, हिजबुल कमांडर पर शक
  • Related Posts

    जम्मू-कश्मीर: दो एसपीओ की हत्या के बाद 3 आतंकियों के पोस्टर जारी, 30 लाख का इनाम, हिजबुल कमांडर पर शक

    जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की हत्या के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। किश्तवाड़ पुलिस ने शुक्रवार को तीन…

    डोडा के जंगलों में लगी भीषण आग: 10-12 कनाल वन भूमि पर फैली, बुझाने में जुटे वन विभाग के कर्मचारी

    डोडा वन प्रभाग के ड्रबशल्ला इलाके में जंगल में आग लग गई है। यह आग कंपार्टमेंट नंबर 38/Kमें लगभग 10-12 कनाल वन भूमि पर फैल गई है। वन विभाग के…