हरिद्वार: कॉलेज जा रही विवाहिता को युवतियों ने बीच सड़क पर पीटा, दी जान से मारने की धमकी

धनौरी के एक कॉलेज में पढ़ने जा रही विवाहिता से चार युवतियों ने जमकर मारपीट कर दी। युवतियों ने बीच सड़क पर विवाहिता को जान से मारने की धमकी भी दी। घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, दौलतपुर निवासी हिमांशी गिरी पत्नी चंद्रमोहन धनौरी के कॉलेज जाती है। आरोप है कि वह कॉलेज की पढ़ाई संबंधित फाइल बनवाने के लिए कुछ कागजों की फोटो स्टेट कराने के लिए बाजार में आई थी। इसी दौरान पहले से ही मौजूद दौलतपुर गांव की दो और जसवावाला गांव की एक व धनौरी गांव की एक युवती ने विवाहिता को घेर लिया। उसके साथ कॉलेज के पास पकड़कर मारपीट शुरू कर दी।
आसपास के लोगों ने किसी तरह से विवाहिता को युवतियों से छुड़ाया, मगर जाते-जाते आरोपि युवतियां विवाहिता को जान से मारने की धमकी दे गईं। पीड़ित विवाहिता ने पुलिस चौकी धनौरी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता का कहना है कि आरोपित युवतियों से उसे जान का खतरा है, इसलिए, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि, वह कॉलेज में अपनी पढ़ाई कर सके। सीओ बहादराबाद देवव्रत जोशी का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी। प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  देवप्रयाग: विधायक विनोद कंडारी का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, बदरीनाथ हाईवे पर दूसरे वाहन ने मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
  • Related Posts

    देहरादूनमंत्री रेखा आर्या के पति गिरफ्तार: जेल में ही मनेगी साहू की दिवाली, प्रेस कॉन्फ्रेंस में होंगे कई अहम खुलासे

    कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने झांसी से गिरफ्तार कर लिया है। साहू की दीवाली अब जेल में ही मनेगी। आज दोपहर देहरादून पुलिस मामले में प्रेस कांफ्रेंस…

    वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार, गृह मंत्री शाह से सम्मानित

    उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार और कुमाऊं विवि के पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागध्यक्ष व लेखक डॉ. गिरीश रंजन तिवारी को उत्तराखंड राज्य गौरव…