थराली : खंड विकास अधिकारी के सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई।

37 सालों की ग्राम विकास विभाग की सेवा करने के बाद आज विकास खंड नारायणबगड़ के खंड विकास अधिकारी मदन सिंह अंततः सेवानिवृत्त हो गए।

इस अवसर पर विकास भवन सभागार में ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित विदाई समारोह में जनप्रतिनिधियों,ग्राम विकास विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों और स्थानीय जनता ने बड़ी संख्या में भाग लेकर खंड विकास अधिकारी मदन सिंह को पुष्प गुच्छ,शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख यशपाल सिंह नेगी ने खंड विकास अधिकारी मदन सिंह के कार्यकाल को विकास खंड नारायणबगड़ के लिए स्वर्णिम काल बताया।इसके बाद अपने संबोधन में मदन सिंह ने कहा कि उनको यहां पर जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों व जनता का अभूतपूर्व सहयोग मिला, जिससे वे यहां पर अपनी जिम्मेदारियों को कुशलता से निभाने में सफल हो सके। इसके लिए उन्होंने सभी का शुक्रगुजार किया।

और पढ़े  जौलीग्रांट: 3 दिन से घरों के आसपास घूम रहा था 10 फीट लंबा किंग कोबरा, जंगल में छोड़ा
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…