जिलाधिकारी कार्यालय या पुलिस अधिकक्षक कार्यालय में दे युक्रेन में फंसे लोगो की जानकारी।

जिला मजिस्ट्रेट विनीत तोमर ने यूक्रेन संकट के दृष्टिगत जनपद वासियों से अपील की है कि जनपद में रहने वाले व्यक्ति जो यूक्रेन में शिक्षा, व्यवसाय, रोजगार या अन्य किसी कारण से वहां गए हैं, उनके परिवारजन उनका ब्यूरो जिलाधिकारी कार्यालय अथवा पोलिस अधीक्षक कार्यालय चंपावत को देने का कष्ट करें, जिससे कि उनका रिकॉर्ड शासन को भेजा जा सके तथा जिसके लिए यूक्रेन में फंसे भारतीय व्यक्तियों को सुरक्षित वहां से स्वदेश लाया जा सके।
इस संबंध में एसपी श्री देवेन्द्र पींचा ने भी जनपद के सभी नागरिकों से अपील की हैं कि उनके संबंधी परिवारजन जो यूक्रेन में किसी कारणवश गए हैं तथा वहां की परिस्थितियों की वजह से यूक्रेन में फंसे हुए हैं , उनका ब्योरा यथाशीघ्र कार्यालय में उपलब्ध करा दें अथवा टोल फ्री नम्बर 112 पर सूचित करा दें जिससे की प्रशासन की ओर से उनको सकुशल वापस लाया जा सके।

और पढ़े  उत्तराखंड: बिजली संकट से जूझ रहे प्रदेश को छह नई परियोजनाओं से मिलेगी बड़ी राहत, नए साल से उतरेंगी धरातल पर
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…