दिवाली से पहले उजड़ी खुशियां: एक ही परिवार के तीन समेत 4 लोगों की मौत, कार काटकर निकाले शव

देहरादून के मोहब्बेवाला चौक पर बुधवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई इनमें से तीन लोग सहारनपुर के एक ही परिवार के हैं। प्लास्टिक दाने से भरा एक कंटेनर रंबल स्ट्रिप पार करते ही बगल में चल रही आई-20 कार के ऊपर पलट गया। कार कंटेनर के नीचे दब गई।

कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह साल के बच्चे को पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे के बाद कंटेनर चालक और परिचालक मौके से भाग हो गए।

पुलिस के अनुसार, बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मोहब्बेवाला चौक पर सहारनपुर से देहरादून आ रही आई-20 कार के बराबर से प्लास्टिक दाने से भरा कंटेनर गुजर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों कि रंबल स्ट्रिप पार करने के बाद अचानक कंटेनर अनियंत्रित होकर कार के ऊपर पलट गया।

 

भारी-भरकम कंटेनर के नीचे कार पूरी तरह दब गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े लेकिन कार कंटेनर के नीचे दबी हुई थी। इस कारण लोग किसी को नहीं निकाल पाए।

 

सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कंटेनर के नीचे दबी कार में फंसे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया। सबसे पहले हाइड्रा के सहारे कंटेनर को कार के ऊपर से हटाया गया। इसके बाद दो कटर की मदद से कार की छत काटकर अलग की गई।

और पढ़े  उत्तराखंड: CM धामी ने किया खेल महाकुंभ का समापन, देहरादून को मिली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

 

काफी मशक्कत के बाद छह वर्षीय माहेर कपूर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कार में सवार चार अन्य लोगों को निकालकर दो एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dehradun Accident Four members of same family died before Diwali bodies recovered by cutting open car

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान विश्वेश कपूर (38), उनकी पत्नी निशा आनंद कपूर (38), मां किरण कपूर (63) निवासी गोकुल धाम कॉलोनी, सहारनपुर और कार चालक नीरज निवसी सहारनपुर के रूप में हुई है। हादसे में मिश्रेष कपूर का छह वर्षीय बेटा माहेर घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि कार दीपेश कपूर के नाम पर पंजीकृत है। सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर का चालक और परिचालक वाहन से कूदकर भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है।

 

वहीं, दुर्घटना की शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का दावा है कि कंटेनर के ब्रेक फेल हो गए थे। इसलिए वह काफी दूर से तेज रफ्तार में आ रहा था।

  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…