उत्तराखंड: CM धामी ने किया खेल महाकुंभ का समापन, देहरादून को मिली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

सीएम धामी आज खेल महाकुंभ 2026 का समापन किया। समापन समारोह को संबोधित करते सीएम धामी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं हैं। ये हमें जीवन में आगे बढ़ना, अनुशासन विकसित करना और पीछे छूट जाने पर फिर से उठने का साहस जुटाना जैसी कई बातें सिखाते हैं। ये हमारे व्यक्तित्व को भी निखारते हैं और हमारे शरीर को स्वस्थ रखते हैं। हमारी सरकार का मानना है कि खेल ही उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। इसी सोच के साथ ‘खेल महाकुंभ’ की शुरुआत की गई थी, ताकि उत्तराखंड के हर गांव में छिपे प्रतिभाशाली खिलाड़ी सामने आ सकें और आगे बढ़ सकें।

कहा कि संसाधनों के अभाव में कोई भी बच्चा पीछे नहीं रहना चाहिए। खेल महाकुंभ मे न्याय पंचायत स्तर से राज्य स्तर तक खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया। 11 करोड़ 30 लाख की धनराशि डीबीटी के माध्यम से खिलाड़ियों के खातों में भेजी जा रही है। महाकुंभ में 335000 खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।
और पढ़े  हरिद्वार: अंकिता भंडारी हत्याकांड: पुलकित आर्य के घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    लालकुआं: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव का शुभारंभ, CM धामी ने प्रहलाद सिंह मेहरा के परिजनों को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री धामी सोमवार को करीब पौने तीन बजे बिंदुखत्ता पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर मैदान, संजय नगर में आयोजित लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव में पहुंचने पर उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया…

    मसूरी: नगर पालिका कर्मचारी की मौत पर भड़के पर्यावरण मित्र, भगत सिंह चौक पर धरने पर बैठे, लगाया जाम

    नगर पालिका कर्मचारी सतीश की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद सफाई कर्मचारियों और पर्यावरण मित्रों में भारी आक्रोश है। सोमवार को आक्रोशित पर्यावरण मित्रों ने कुलड़ी पुलिस चौकी…