मसूरी: BJP-कांग्रेस कार्यकार्ताओं के बीच तीखी तकरार, काले झंडों से लेकर भ्रष्टाचार के आरोपों तक गरमाई सियासत

जॉर्ज एवरेस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के जार्ज एवरेस्ट में धरना-प्रदर्शन से पहले बुधवार को मसूरी में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच सड़क पर जमकर नारेबाजी हुई और एक-दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष खिलाफ नारेबाजी की, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ नारेबाजी की। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। दोनों पक्षों के कार्यकर्ता एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए काफी देर तक सड़क पर विरोध जताते रहे।
स्थिति को देखते हुए मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं को अलग किया और मामले को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच बढ़ता टकराव कई देर तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। जॉर्ज एवरेस्ट में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन से पहले हुए इस घटनाक्रम के बाद शहर का राजनीतिक माहौल गरमा गया है। दोनों राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी रहा।
और पढ़े  बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी: बदला मौसम का मिजाज, सफेद चादर से ढकी चोटियां, खूबसूरत नजारा, पारा गिरा, बढ़ी ठिठुरन
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…