केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके भाई अतुल वर्मा अपने परिजनों के साथ बहनों को ढूंढने के लिए जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रेकिंग एजेंसी की ओर से उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी गई। वह सोशल मीडिया पर खबर देखने के बाद उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

अतुल वर्मा ने बताया कि उनकी बहन वर्तिका वर्मा फ्रीलांसर इन्फल्यूएंसर हैं। साथ ही दीपिका वर्मा एक निजी कंपनी के लिए ग्राफिक्स डिजाइनिंग करती हैं। दोनों बहनों को ट्रैकिंग का शौक था और इससे पूर्व वह नेपाल और भारत के विभिन्न ट्रैक पर सफल ट्रैकिंग कर चुकी थी।

 

दो माह पूर्व दीपिका व वर्तिका फूलों की घाटी सहित हेमकुंड साहेब की ट्रैकिंग करके लौटी थी। इससे पूर्व एक साल पहले अतुल वर्मा और उनकी दोनों बहनों ने अपने दोनों दोस्तों के साथ उत्तरकाशी के मोरी के केदारकांठा पर सफल ट्रैकिंग की थी। दोनों बहनें नेपाल में भी कई स्थानों पर ट्रैकिंग कर चुकी हैं। वर्मा ने बताया कि दोनों बहनों ने ट्रैकिंग से संबंधित हर सुविधाओं को अपने पास रखा हुआ था। दोनों के सुरक्षित लौटने की उम्मीद के साथ वह उत्तरकाशी आएं हैं।

Uttarkashi Kedartal Avalanche Rescue operation two sisters from lucknow among trekkers stranded on trek route

केदारताल ट्रैक पर फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम को दो शव मिले हैं। जिनमें एक महिला और दूसरा पुरुष है। अन्य छह लोगों को ढूंढने के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) व एसडीआरएफ की हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम ने अभियान जारी रखा है। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि एसडीआरएफ को दो शव मिले हैं।

और पढ़े  श्रीनगर से देहरादून कार से निकले CM: मार्ग का लिया जायजा, संगम दर्शन और शौचालय को हाईटेक बनाने के निर्देश

 

पांच दिन पूर्व केदारताल ट्रैक पर कच्ची ढांग के समीप फंसे आठ ट्रैकर्स की तलाश करने के लिए एसडीआरएफ व निम की टीम ने मौसम खुलने पर मंगलवार को समुद्रतल से करीब चार हजार मीटर की ऊंचाई पर रेस्क्यू अभियान चलाया।

 

इस दौरान टीम को एक महिला और एक पुरुष का शव मिला। यह शव फंसे हुए ट्रैकर्स के ही बताए जा रहे हैं। बुधवार को दोनों शवों को हेलिकॉप्टर के माध्यम से हर्षिल हेलीपैड लाया जाएगा। वहीं, दो शवों के मिलने के बाद अब अन्य लोगों के जीवित होने की संभावनाएं भी धूमिल होती नजर आ रही है।

  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    देहरादून: दीपावली को लेकर पटाखा व्यापारियों पर GST की कार्रवाई, 92 लाख रुपये टैक्स जमा

    दीपावली पर्व पर पटाखा कारोबार को देखते हुए राज्य कर विभाग ने देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में व्यापारियों पर कार्रवाई कर 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। जीएसटी…