देहरादून: दीपावली को लेकर पटाखा व्यापारियों पर GST की कार्रवाई, 92 लाख रुपये टैक्स जमा

दीपावली पर्व पर पटाखा कारोबार को देखते हुए राज्य कर विभाग ने देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में व्यापारियों पर कार्रवाई कर 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया है। जीएसटी चोरी के खिलाफ विभाग की यह कार्रवाई जारी रहेगी।

राज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन के दिशानिर्देश पर संयुक्त आयुक्त अजय कुमार ने अलग-अलग टीम बना कर देहरादून, विकासनगर व ऋषिकेश में पटाखा व्यापारियों के जीएसटी संबंधित दस्तावेजों की जांच की।
इस दौरान टीम ने पटाखों की खरीद, बिक्री, स्टॉक के दस्तावेजों का सत्यापन किया। सात व्यापारियों से 92 लाख रुपये का टैक्स जमा कराया गया। उपायुक्त सुरेश कुमार ने बताया कि त्योहारी सीजन में टैक्स चोरी करने वालों के खिलाफ विभाग की कार्रवाई जारी रहेगी।
और पढ़े  देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…