बागेश्वर: थुणाई में नदी के पास लापता अधिवक्ता का शव मिलने की आशंका, पुलिस व लोगों का लगा जमावड़ा

पिछले कई दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता चल रहे वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार के मामले में मंगलवार को एक नया मोड़ आ गया। नगर के बाहर थुणाई के समीप  गोमती नदी के किनारे अधिवक्ता का शव मिलने की आशंका के चलते मौके पर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

सूचना मिलते ही पूरे जिले के प्रशासनिक और पुलिस अमले में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के सभी थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीमों को तत्काल मौके पर भेज दिया गया है। थुणाई के समीप नदी वाले प्वाइंट पर पुलिस बल की मौजूदगी में नदी के बहाव और आसपास के इलाकों में गहन खोजबीन अभियान चलाया जा रहा है।
घटना की खबर फैलते ही अधिवक्ता समाज, जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में स्थानीय नागरिक थुणाई नदी तट की ओर दौड़ पड़े। मौके पर उमड़ी भीड़ और अनहोनी की आशंका के बीच पूरे जिले में गहरा तनाव और शोक का माहौल व्याप्त है। पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मोर्चा संभाले हुए हैं और रेस्क्यू टीम की मदद से स्थिति को स्पष्ट करने में जुटे हैं।
और पढ़े  नैनीताल: ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…