उत्तराखंड: अब अगले साल चारधाम यात्रा में संचालित होंगी चार्टर्ड हेली सेवा, को-पायलट को लेकर ऑपरेटर का विरोध

चारधाम चार्टर्ड हेली सेवा में को-पायलट के नए नियम लागू करने के विरोध के चलते सोमवार को चार्टर्ड उड़ान बंद रही। ऑपरेटर डीजीसीए के नए नियम मानने को तैयार नहीं है, जिससे अब अगले साल ही चार्टर्ड सेवा संचालित हो पाएगी। चारधामों के कपाट बंद होने के लिए कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। हेलिकॉप्टर हादसे की जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंचने से एएआईबी व डीजीसीए की टीम दुर्गम रास्ता होने से वापस लौट आई है।

चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर के बाद डीजीसीए ने चार्टर्ड हेली सेवा संचालन में को-पायलट होने का निर्णय लिया। इसे सोमवार से लागू किया जाना था। ऑपरेटरों के विरोध के चलते चार्टर्ड हेली सेवा बंद रही। डीजीसीए व उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ ऑपरेटरों ने बैठक की। लेकिन ऑपरेटर नए नियमों के मुताबिक चार्टर्ड सेवा संचालन करने के लिए तैयार नहीं हुए और संचालन नहीं किया।

यूकाडा के सीईओ प्रतीक जैन का कहना है कि डीजीसीए की ओर से जो भी दिशानिर्देश होंगे, उसके अनुसार ही चार्टर्ड हेली सेवा संचालन किया जाएगा। फिलहाल ऑपरेटर को-पायलट के साथ चार्टर्ड सेवा चलाने को तैयार नहीं है। उधर, हेलिकॉप्टर जांच के लिए घटनास्थल पर जा रही विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो(एएआईबी) व डीजीसीए की टीम दुर्गम रास्ता होने से वापस लौट आई है। घटनास्थल पहाड़ी पर होने से वहां तक पहुंचना आसान नहीं है।

और पढ़े  बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…