लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ रैली: छह को देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, पदयात्रा से कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह छह नवंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड से कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। इस दौरान शाम को भाजपा कोर कमेटी की बैठक में भी वे शामिल हो सकते हैं। इसकी तैयारी तेज हो गई है।

गृह मंत्री शाह छह नवंबर को पहले पुलिस लाइन के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद परेड ग्राउंड में उनकी मौजूदगी में जनसभा होगी। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि इस दिन लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के तहत परेड ग्राउंड में विशाल पदयात्रा का आयोजन होने जा रहा है। इसे केंद्रीय गृहमंत्री संबोधित करेंगे। जिसमें शामिल होने के लिए देहरादून महानगर ऋषिकेश देहरादून ग्रामीण एवं हरिद्वार जनपद से 25 हजार से भी अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचने वाले हैं।
उन्होंने कहा कि जनता के बीच विपक्ष की झूठी एवं नकारात्मक राजनीति को लेकर जबरदस्त आक्रोश का माहौल है। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में भी गृहमंत्री का मार्गदर्शन सुनने को लेकर अभूतपूर्व उत्साह है। उसे देखते हुए निसंदेह कहा जा सकता है कि जितना जन समर्थन कांग्रेस और विपक्ष समूचे देश भर से दिल्ली में नहीं जुटा पाया, उससे भी अधिक संख्या देहरादून में अभियान के पदयात्री बनेंगे। जनता अच्छी तरह समझ रही है कि लगातार हार से हताश निराश विपक्ष देश की समूची लोकतांत्रिक प्रक्रिया को ही ध्वस्त करना चाहता है। यही वजह है कि देश की तरह देवभूमि की देशभक्ति जनता भी अराजक मानसिकता को जवाब देने और लोकतांत्रिक को समर्थन देने के लिए पदयात्राओं का बढ़-चढ़ कर सहभागी बन रहा है।

कोर कमेटी की बैठक भी संभव

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में छह नवंबर की शाम को प्रस्तावित है। इसमें गृह मंत्री शाह के शामिल होने की संभावना है। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कोर कमेटी कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने के साथ ही प्रदेश में विपक्ष की घेराबंदी और मजबूत करने पर भी मंथन कर सकती है। प्रदेश अध्यक्ष भट्ट के मुताबिक, अभी बैठक प्रस्तावित की गई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्य प्रकरण, गिरधारी फरार... अब एसआईटी के रडार पर रिश्तेदार, सामने आया नया कनेक्शन

प्रदेश कार्यसमिति हरिद्वार में होगी

इस बार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हरिद्वार में करने की योजना है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 व 20 नवंबर को प्रस्तावित की गई है। अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है।

  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…