नैनीताल: जुआ, नशे और गैंगस्टर एक्ट के पांच आरोपी 6 माह के लिए जिला बदर, डीएम कोर्ट ने जारी किए आदेश

नैनीताल में आपराधिक गतिविधियों में शामिल पांच आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने पांचों आरोपियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। संबंधित आरोपियों के खिलाफ जुआ, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, आबकारी अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

 

जिला बदर किए गए आरोपियों में वसीम खान पुत्र रईस अहमद निवासी बंबाघेर, रामनगर के खिलाफ जुआ अधिनियम के छह, आईपीसी एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के पांच और गैंगस्टर एक्ट समेत दर्जनभर से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए गए हैं। वहीं, अनुज पुत्र रमेश चंद्र निवासी शिवनगर कॉलोनी, चोरपानी, रामनगर के खिलाफ आईपीसी के तीन और आर्म्स एक्ट का एक मुकदमा दर्ज है। इसी तरह बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी फरहान उर्फ बीड़ी पुत्र मोबीन के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज हैं। गौलापार के नवाड़खेड़ा निवासी रोहित आर्य पुत्र प्रेम राम के खिलाफ आईपीसी का एक और आबकारी अधिनियम के तीन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि कठघरिया के धचनी नंबर-1 निवासी अमर जोशी पुत्र भैरव दत्त जोशी के खिलाफ आईपीसी के तीन मुकदमे दर्ज हैं। आदेश के अनुसार, पांचों आरोपियों को छह माह तक जनपद की सीमा से बाहर रहना होगा।

और पढ़े  रामनगर: गर्जिया मंदिर के टीले के पास हाथी ने मचाया उत्पात, वन विभाग ने बढ़ाई निगरानी
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…