थप्पड़ कांड के बाद पुलिस में सख्ती: दरोगा से सिपाही तक के व्यवहार की निगरानी, सीओ समेत ये करेंगे आचरण की जांच

नैनीताल जिले में अब दरोगा से लेकर सिपाही तक के आपसी आचरण व व्यवहार की निगरानी होगी। निगरानी और रिपोर्ट का जिम्मा सीओ, कोतवाल और एलआईयू को सौंपा गया है। इसकी रिपोर्ट सीधे एसएसपी को भेजी जाएगी।

हल्द्वानी कोतवाली में महिला दरोगा को थप्पड़ मारने के मामले के बाद यह सख्ती की गई है।महिला दरोगा को एसओजी सिपाही ने थप्पड़ जड़ने के साथ पिस्टल दिखाते हुए परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी थी। सिपाही को सस्पेंड कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसकी जांच जारी है।

 

एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने बताया कि सीओ, कोतवाल और खुफिया तंत्र अब सभी के व्यवहार और आचरण की जांच करेंगे। जिले में कहीं ऐसी स्थिति पाई जाती है जिससे विभाग की छवि धूमिल हो, तब कार्रवाई की जाएगी। विभाग में रहते हुए उसकी गरिमा भी बनाई रखनी पड़ेगी।

और पढ़े  रुद्रपुर: सिरौली कलां में अवैध पशु कटान पर पुलिस की कार्रवाई, 10 गिरफ्तार, छह कुंतल मांस बरामद
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…