देवप्रयाग:ऋषिकेश बदरीनाथ हाईवे के पास बछेलीखाल बाजार में दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर खाक

ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर  बछेलीखाल बाजार में शुक्रवार को एक कन्फेक्शनरी की दुकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि दुकान में रखा सारा सामान और खाद्य सामग्री जलकर पूरी तरह राख हो गई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि बछेलीखाल बाजार में जय सिंह रावत निवासी ग्राम बछेलीखाल की जय कन्फेक्शनरी स्टोर नामक दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही थाना और चौकी बछेलीखाल पुलिस के साथ मौके पर पहुची। जिसके बाद श्रीनगर यूनिट की फायर सर्विस टीम को बुलाया गया। पुलिस और दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया।
हालांकि, तब तक दुकान में रखे फ्रिज, काउंटर, खाद्य सामग्री और अन्य तमाम सामान जलकर नष्ट हो चुके थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट या विद्युत फाल्ट होना प्रतीत हो रहा है।
और पढ़े  ऊधमसिंह नगर- पैकेजिंग कंपनी में भीषण आग: 30-35 लाख रुपये के सामान के जलने का अनुमान, किच्छा और रुद्रपुर से दमकल पहुंची
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…