चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: CM धामी ने जताया गहरा शोक, दुर्घटना की विस्तृत जांच के दिए निर्देश

चमोली जनपद में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में छह लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री ने हादसे को लेकर संबंधित अधिकारियों को दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि दुर्घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जाए, ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि दुर्घटना से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने राहत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्परता से सुनिश्चित करने को भी कहा।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो और उन्हें हरसंभव सहयोग दिया जाए।

राज्यपाल ने जताया गहरा शोक
राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने बदरीनाथ-ज्योतिर्मठ के बीच दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर में हताहत हुए लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है।

और पढ़े  उत्तराखंड: एक सप्ताह में कैदियों के भोजन के बजट का ब्योरा देने के निर्देश, सूचना आयोग ने दिया आदेश
  • Related Posts

    देहारदून: यूकेडी ने विधानसभा चुनाव के लिए 16 सीटों पर प्रत्याशियों का किया एलान, जानिए किसे कहां से मिला टिकट

    उत्तराखंड क्रांति दल ने विधानसभा चुनाव 2017 के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। प्रेस क्लब में मीडिया से वार्ता करते हुए दल के केंद्रीय अध्यक्ष…

    बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने जताया गहरा दुख, बोले-सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ‘1008’ जी महाराज ने बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे कर्नाटक के छह श्रद्धालुओं की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई मौत पर गहरा दुख जताया।…