उत्तराखंड: प्रदेश में पुलिस में भर्ती का रास्ता साफ, 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों का प्रस्ताव आयोग को भेजा

पुलिस मुख्यालय की ओर से 198 दरोगाओं समेत 1385 पदों पर भर्ती के लिए उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) को प्रस्ताव भेज दिया है। इनमें सिविल पुलिस, इंटेलीजेंस, फायर और आर्म्ड पुलिस के रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके अलावा कारागार सेवा की ओर से भी 144 महिला और पुरुष बंदियों की सीधी भर्ती के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा गया है। आयोग की ओर से जल्द ही भर्ती के संबंध में जल्द प्रक्रिया शुरू कर सकता है।

गत 21 अक्तूबर को पुलिस स्मृति परेड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस के लगभग 1500 पदों जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय ने अब इन सीधी भर्तियों के लिए आयोग को प्रस्ताव भेजा है। 1385 पदों पर भर्ती के इस प्रस्ताव में समूह ग के वर्दीधारी पदों पर सेवायोजन के लिए अग्निवीरों को क्षैतिज आरक्षण नियमावली के प्रावधानों के तहत उन पदों का ब्योरा नहीं दिया गया है जिन पर अग्निवीरों की भर्ती होनी है। ऐसे में पदों की यह संख्या घट और बढ़ भी सकती है। पुलिस के इन रिक्त पदों में 1187 पद सिविल, आर्म्ड और फायर सर्विस के कांस्टेबलों के पद शामिल हैं।
बंदीरक्षकों के 144 पदों पर होगी भर्ती

कारागार विभाग की ओर से भी कुल 144 बंदीरक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विभाग के अनुसार प्रदेश की जेला में बंदीरक्षकों के कुल 715 पद स्वीकृत हैं। इनमें 684 पुराने और 31 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में 117 पद रिक्त हैं, जिनमें 86 पुराने और 31 नए सृजित या रिक्त पद बताए गए हैं। वहीं, महिला बंदीरक्षकों के कुल 55 पद स्वीकृत हैं। इनमें 27 पुराने और 28 नए पद शामिल हैं। वर्तमान में 30 पद रिक्त हैं, जिनमें से 27 पदों पर सीधी भर्ती का प्रस्ताव भेजा गया है। शेष तीन पदों को नियमानुसार अलग रखा गया है। भर्ती के लिए अभ्यर्थियों का इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा। आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित है।

पुलिस के इस तरह होंगे पद

और पढ़े  चमोली: 7 माह बाद भराड़ीसैंण पहुंची सरकार, विस सत्र की तैयारियां पूरी, 31 विधायकों ने लगाए 400 से अधिक सवाल

कांस्टेबल

जनपदीय पुलिस (पुरुष)-464

जनपदीय पुलिस (महिला)-238

पीएसी/आईआरबी(पुरुष)-284

फायरमैन (पुरुष व महिला)-201

दरोगा

सिविल पुलिस(महिला व पुरुष)-93

इंटेलीजेंस(महिला व पुरुष)-19

पीएसी/आईआरबी(महिला व पुरुष)-81

अग्निशमन द्वितीय अधिकारी-05

  • Related Posts

    नैनीताल: रामनगर के पूछड़ी गांव में अतिक्रमण हटाने पहुंचा सरकारी अमला, तीन किलोमीटर के दायरे में आवाजाही पर रोक

    ग्राम पूछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। कार्रवाई को देखते हुए क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया…

    चमोली हेलीकॉप्टर क्रैश: AI के जरिए समझते हैं कैसे हुआ होगा हादसा, पलक झपकते ही चली गई 6 लोगों की जान

    उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में दर्दनाक हवाई हादसा हो गया। बदरीनाथ धाम से तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून स्थित सहस्रधारा हेलीपैड जा रहा ट्रांस भारत एविएशन का हेलीकॉप्टर शुक्रवार…