उत्तराखंड: पहाड़ों पर बर्फबारी, गंगोत्री से गोमुख तक बिछी सफेद चादर, मसूरी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन, तस्वीरें

पहाड़ों पर बर्फ की सफेद चादर बिछी तो वादियों का नजारा और भी खूबसूरत हो गया। गंगोत्री से गोमुख तक फेद चादर बिछ गई। वहीं, मसूरी में बारिश के बाद ठंड बढ़ गई है। इधर देहरादून में भी सुबह  से बारिश का सिलसिला जारी है। गंगोत्री मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच बर्फबारी ने मौसम का मिजाज बदल दिया है।

बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में भी आज बृहस्पतिवार सुबह को बर्फबारी से बाबा केदार की नगरी बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई। बर्फबारी के अद्भुत नजारे को देखकर श्रद्धालु उत्साहित नजर आए। कोई बर्फ से ढके धाम के नजारे को कैमरे में कैद करता दिखा, तो कोई सेल्फी लेकर इस खूबसूरत पल को यादगार बनाता रहा। हालांकि, बर्फबारी के साथ ही धाम में ठंड भी बढ़ गई है।

पहाड़ों की रानी मसूरी में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। गुरुवार सुबह से शुरू हुई बारिश के चलते शहर में ठंड बढ़ गई है। लगातार बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम के इस बदलाव का असर शहर की सड़कों से लेकर पर्यटन गतिविधियों तक दिखाई दे रहा है। आमतौर पर पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार रहने वाली मसूरी में बारिश के कारण रौनक कम हो गई है।

 

सुबह से हो रही बारिश के चलते मसूरी शहर में लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। ठंड बढ़ने के कारण स्थानीय लोगों के साथ पर्यटक भी बाहर निकलने से बच रहे हैं। शहर में घूमने-फिरने पहुंचे पर्यटक मौसम साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून: अंकिता हत्याकांड, नार्को टेस्ट पर सुनवाई फिर टली, कोर्ट नहीं पहुंचे सुरेश राठौड़ और उर्मिला सनावर

मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के नौ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, 10 जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, चंपावत और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की भी संभावना है।

 

प्रदेश के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, देहरादून समेत टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, चंपावत और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति बढ़कर 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

  • Related Posts

    उत्तराखंड- हेलीकॉप्टर क्रैश, बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर की क्रैश होने की सूचना,ड्रोन से तलाश

    बदरीनाथ से लौटते समय एक हेलीकॉप्टर क्रैश होने की खबर है। पायलट से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन संपर्क नहीं हो पा रहा है। अब ड्रोन से…

    उत्तराखंड: सदन से घर तक की दौड़, चांद के दीदार की होड़, 1 घंटे के भीतर विधानसभा परिसर में पसर गया सन्नाटा

    ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण में दो दिन के सत्र को लेकर खासी जल्दबाजी का माहौल नजर आया। दूसरे दिन तो सुबह से ही कयासबाजी लगने लगी कि कितने बजे…